डाइट में शामिल करें पतंजलि मुनक्का किशमिश, शरीर को मिलेगा पूरा पोषण

Patanjali News: मीठा खाना ज्यादातर सभी को पसंद होता है लेकिन बढ़ती शुगर को देखते हुए नहीं खा पाते लेकिन पतंजलि का मुनक्का किशमिश आपके मीठे खाने की ख्वाइश को तो पूरा करेगा ही साथ ही यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी भी होगा आइए जाते हैं इसके सेवन करने फायदों के बारे में.

Untitled design
विज्ञापन

Health Tips: आजकल हर किसी का मन करता है कि कुछ मीठा खाएं, लेकिन साथ ही सेहत का भी ध्यान रहे. बाहर की मिठाइयों और जंक फूड की जगह अगर कोई ऐसा ऑप्शन मिल जाए जो स्वाद में भी अच्छा हो और शरीर के लिए फायदेमंद भी तो बात ही अलग है. ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का मुनक्का किशमिश एक बढ़िया और पारंपरिक विकल्प है, जिसे आप रोज अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं. यह ना सिर्फ मीठे की इच्छा पूरी करता है, बल्कि शरीर को ताकत और पोषण भी देता है. यह पूरी तरह से केमिकल फ्री है.

पतंजलि मुनक्का किशमिश के फायदे

यह कब्ज से राहत दिलाने और पेट साफ रखने में मदद करता है.
इससे ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायता मिलती है.
यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर करते हैं, जिससे कमजोरी और थकान कम हो होती है.
सीमित मात्रा में खाने से यह मीठा खाने की इच्छा को शांत कर सकता है.
इसके सेवन से गले की जलन और सूखी खांसी में आराम मिलता है.

Advertisment

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पतंजलि मुनक्का और किशमिश में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज व फ्रक्टोज), कार्बोहाइड्रेट, डायटरी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने, खून बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन को बेहतर रखने में सहायक होते हैं.

इस तरह से करें सेवन

पतंजलि मुनक्का किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह दूध में उबालकर खाएं. आप इसको सलाद, खीर, हलवा या डेजर्ट में मिलाकर भी खा सकते हैं. इसका सेवन सीधे स्नैक की तरह भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ