Healthy Tips: आजकल बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें रहने लगी हैं, जैसे गैस बनना, अपच होना और खाना ठीक से न पचना. जिसकी वजह से खाने में मन नहीं लगता और स्वाद भी फीका लगने लगता है. अगर आप भी ऐसी खाने के फीके स्वाद से परेशान हैं तो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का आंवला अचार आपको स्वाद के साथ देगा कई अन्य फायदे. यह आंवला अचार बिना किसी केमिकल और शुद्ध मसालों से तैयार किया गया है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करता है.आइए जानते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में.
पतंजलि आंवला अचार के फायदे
- इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है, पाचन संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद होता है.
- यह आचार विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है जिस कारण, यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है.
- इसको खाने के साथ खाने से स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही भूख को भी बढ़ाता है.
- आंवले के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने, मुंहासों को कम करने और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं.
- इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में आराम मिलता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शुगर के नियंत्रण में सहायक होता है.
इसमें पाए जाने वाले गुण
पतंजलि आंवला अचार बनाने में शुद्ध आंवला प्रयोग किया गया है. आंवला में मुख्य रूप से विटामिन C, टैनिन, गैलिक एसिड, एलाजिक एसिड, फ्लेवोनॉयड्स,एंटीऑक्सीडेंट, टैनिन पॉलीफेनॉल, और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं . आंवला के ये रासायनिक गुण शरीर को अंदर से साफ रखने, मेटाबॉलिज्म को सुधारने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में उपयोगी होते हैं.
इस तरह से करें सेवन
आप पतंजलि के आंवला अचार को रोज के खाने के साथ खा सकते हैं. इसको पराठे, पूड़ी के साथ भी आराम से खाया जा सकता है. पतंजलि आंवला अचार से आपके खाने को एक अनोखा स्वाद मिलेगा साथ ही खाना मजेदार लगेगा.