मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से फोन पर बात कर दुख व्यक्त किया और हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया.
उत्तराखंड सरकार ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने और फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से फोन पर की बात
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं. इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं. इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है. सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी.

Advertisment

उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ