Zomato ने लॉन्च किया Pure Veg मॉडल, बवाल के बाद CEO ने दी सफाई

Zomato Pure Veg Model: जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने शुद्ध शाकाहारी मॉडल पर सफाई जारी की है। उन्होंने कहा कि इससे किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। दरअसल, जोमैटो को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ ने कहा है कि इससे भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा।

Zomato Pure Veg Model

Zomato Pure Veg Model

Zomato Pure Veg Model: फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो की ओर से प्योर वेज मॉडल लॉन्च किया गया है। जिसमें ‘प्योर वेज मोड’ और ‘प्योर वेज फ्लीट’ शामिल हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ शाकाहारी रेस्टोरेंट्स और शाकाहारी खाने की डिलिवरी करना है। प्योर वेज मॉडल के जरिए ग्रीन बॉक्स में खाने की डिलिवरी की जाएगी।

विज्ञापन

जोमैटो के इस नए मॉडल की घोषणा करते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे। कुछ लोगों ने इसे धर्म के आधार पर बांटने वाला फैसला बताया, तो वहीं कुछ ने इसे भेदभाव वाली पहल बताया। हालांकि कुछ ने इसकी सराहना भी की। सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल को सफाई जारी करनी पड़ी।

विज्ञापन

शाकाहारी लोगों से मिला था फीडबैक

उन्होंने एक्स पर लिखा- खाना कभी-कभी डिलीवरी बॉक्स में फैल जाता है और इसकी गंध अगले ऑर्डर तक पहुंच जाती है। ऐसे में हमने शाकाहारी खाने वालों के लिए ये फैसला लिया। हमें शाकाहारी लोगों से फीडबैक मिला था। इसके बाद ही ये पहल की गई। उनकी कुछ चिंताएं सामने आईं थीं।

विज्ञापन

नकारात्मक सामाजिक असर दिखाई दिया तो वापस लेंगे फैसला

दीपिंदर गोयल ने इस फैसले को भविष्य में वापस लेने की भी बात कही। उन्होंने कहा- मैं वादा करता हूं, कि अगर हमें इस बदलाव का कोई महत्वपूर्ण नकारात्मक सामाजिक असर दिखाई देने लगेगा, तो हम इस फैसले को तुरंत ही वापस ले लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

हम आरडब्ल्यूए के साथ काम करेंगे

हालांकि कुछ लोगों ने रेड बॉक्स वाले डिलिवरी पार्टनर्स के लिए भी चिंताएं जताईं हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ सोसायटी और आरडब्ल्यू वाले लोग फिर ऐसे लोगों को अंदर नहीं आने देंगे। इसके जवाब में दीपिंदर ने कहा कि हम ऐसे किसी भी मामले के लिए सतर्क रहेंगे और आरडब्ल्यूए के साथ काम करेंगे।

नहीं होगा कोई भेदभाव

दीपिंदर गोयल ने कहा- हम इस बदलाव के कारण अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हैं। जोमैटो सीईओ ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्योर वेज डिलीवरी फ्लीट में डिलीवरी पार्टनर की आहार संबंधी प्राथमिकताओं के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ