हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जोमैटो के को-फाउंडर गोयल ने गुरुग्राम में खरीदा 52 करोड़ का सुपर लग्जरी फ्लैट, जानिए क्या है खासियत?

Zomato Co-Founder: जोमैटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल अक्सर अपनी सफलता के लिए युवाओं के बीच में चर्चा का विषय रहते हैं। उनकी सफलता का एक किस्सा फिर लोगों को लुभा रहा है। गोयल ने गुरुग्राम में शानदार फ्लैट खरीदा है, जिसका कीमत 52.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

Zomato Co-Founder:  यूथ आइकन और फूड डिलेवरी कंपनी जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने गुरुग्राम में एक सुपर लग्जरी फ्लैट खरीदा है। इसकी कीमत 52.3 करोड़ रुपये है। यह फ्लैट DLF के अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट कैमेलियास में है। फ्लैट 11,000 वर्ग फुट में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिंदर गोयल ने साल 2022 में इसे खरीदा था। इस साल मार्च में फ्लैट की रजिस्ट्री हुई। बताया गया कि गोयल ने गोल्फ कोर्स रोड डीएलएफ फेज-5 स्थित ‘डीएलएफ कैमेलियास’ प्रोजेक्ट में सुपर बिल्ट-अप एरिया वाला फ्लैट खरीदा है। वहीं अगर मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो वर्तमान में इस फ्लैट की कीमत 125 से 150 करोड़ रुपये के बीच है।

क्या-क्या हैं सुविधाएं

गोयल के नए फ्लैट की बात करें तो वह 5 स्टार होटल से कम नहीं है। गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ का द कैमेलियास प्रोजेक्ट सुपर लग्जरी रिहायशी प्रोजेक्ट है। गोयल के पास कारों का बड़ा कलेक्शन है। इसमें लेम्बोर्गिनी हुराकैन स्टेराटो, एस्टन मार्टिन डीबी 12, फेरारी रोमा, एक पोर्श 911 टर्बो एस, एक लेम्बोर्गिनी उरुस, बीएमडब्ल्यू एम 8 कॉम्पिटिशन और पोर्श कैरेरा एस जैसी कारें शामिल हैं। इस फ्लैट में इन कारों की पार्किंग की बड़ी सुविधा है। इस रेडी-टू-मूव गुड़गांव कॉम्प्लेक्स में जिम, स्पा, क्लब हाउस, कॉल पर उपलब्ध शेफ, जॉगिंग और साइकिलिंग ट्रैक समेत कई सुविधाएं मौजूद हैं।

क्यों खास है यह फ्लैट

दरअसल, दिल्ली एनसीआर में कैमेलियास अमीरों का अड्डा है। यहां जगह साल 2023 से चर्चा में आई थी। जब यहां अक्तूबर 2023 में 11,000 वर्ग फीट का एक अपार्टमेंट करीब 114 करोड़ रुपये बिका था। इसके बाद जनवरी 2024 में वी बाजार के सीएमडी हेमंत अग्रवाल की पत्नी स्मिति अग्रवाल ने यहां 95 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा था। इसके बाद से यहां का पता अमीरों की लिस्ट में शुमार हो गया। पिछले साल यहां Info-X Software कंपनी के फाउंडर ऋषि पारती ने 190 करोड़ रुपये में पेंट हाउस खरीदा था।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें