हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा कोआर्डिनेशन कमेटी से दिया इस्तीफा, किसानों को लगा बड़ा झटका

विज्ञापन

नई दिल्ली: योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) को पत्र लिखकर SKM की कोआर्डिनेशन कमेटी की जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा- सभी जनांदोलनों और विपक्षी राजनीतिक दलों के बीच समन्वय की अपनी प्राथमिकता के चलते मुझे संयुक्त किसान मोर्चा की कोआर्डिनेशन कमेटी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। “जय किसान आंदोलन” का सदस्य होने के नाते मैं संयुक्त किसान मोर्चा का सिपाही बना रहूंगा।

अभी पढ़ें – चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, राहुल गांधी समेत इन नेताओं से हो सकती है मुलाकात

31 अगस्त को जूम मीटिंग में बता दिया था

विज्ञापन

यादव ने अपने पत्र में लिखा 31 अगस्त की जूम मीटिंग में मैंने आप सब को सूचित कर दिया था कि मैं अब संयुक्त किसान मोर्चा की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य की जिम्मेदारी नहीं निभा पाऊंगा। पिछले कुछ समय से मुझे महसूस हो रहा है कि इस किसान विरोधी (और देश विरोधी) मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए यह जरूरी है कि जमीन पर चल रहे सभी जन आंदोलनों (किसान और मजदूर आंदोलन; बेरोजगारी, मंहगाई और अग्रिपथ जैसे मुद्दों के आंदोलन आदि) और इस सरकार की नीति के खिलाफ खड़े विपक्षी राजनीतिक दलों की ऊर्जा को जोड़ा जाए।

इसलिए मैं किसान आंदोलन के साथ-साथ अन्य आंदोलनों से भी संपर्क में हूं। अपनी पार्टी “स्वराज इंडिया” के साथ साथ अन्य राजनीतिक दलों के साथ समन्वय की कोशिश में भी लगा हुआ हूं। मेरी उम्मीद है कि इन कोशिशों से किसान आंदोलन के हाथ भी मजबूत होंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – सिर में चोट लगने से हुई साइरस मिस्त्री की मौत! चिकित्सक ने दी अहम जानकारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीक साहा का लिया नाम 

विज्ञापन

आगे यादव ने अपने पत्र में कहा मेरी इस प्राथमिकता को देखते हुए मेरे लिए संभव नहीं हो पाएगा कि मैं संयुक्त किसान मोर्चा की कोआर्डिनेशन कमेटी की जिम्मेदारी के साथ न्याय कर सकूं। कृपया मेरे इस पत्र को संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक के सामने रखकर मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। मेरी जगह मेरे संगठन जय किसान आंदोलन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीक साहा इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त रहेंगे।

पत्र में कहा कि जाहिर है “जय किसान आंदोलन’ का सदस्य होने के नाते मैं संयुक्त किसान मोर्चा का सिपाही बना रहूंगा और मोर्चे द्वारा तय किसी भी कार्यक्रम में पूरा सहयोग दूंगा। भारत के ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की कोऑर्डिनेशन कमेटी का सदस्य होना मेरे लिए बहुत बड़ा गौरव रहा है। मुझे यह जिम्मेवारी देने और इसका निर्वाह करने में सहयोग देने के लिए मैं ताउम्र आप सबका ऋणी रहूंगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola