Memories of Yamini Krishnamurthy: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत (अध्यक्ष) और पूर्व केंद्रीय मंत्री करण सिंह ने यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बयान जारी किया है कि यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन से हमने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है, जो हाल के समय में सबसे उत्कृष्ट भरतनाट्यम नृत्यांगना थीं। मुझे याद है कि मैं उन्हें कैसे दिल्ली लाया? दर्शकों के सामने उनकी प्रस्तुति देखने वाली थी। जब नवनिर्मित अशोका होटल बनकर तैयार हुआ तो प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विशेष रूप से कहा था कि हमारे पास एक मजबूत सांस्कृतिक विंग होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:कौन सी ममता बनर्जी? CM पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बड़ा बयान, कहा- मैं पॉलिटिशियन नहीं…
ताकि यह सिर्फ एक होटल से बढ़कर राजधानी का सांस्कृतिक केंद्र बन जाए। इसी संदर्भ में हमने प्रो. कृष्णमूर्ति और उनकी बेटी को दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया था। करण सिंह बताते हैं कि उनके आगमन की खबर सुनकर लोगों में सनसनी मच गई थी। उन्होंने ऐसी ऊर्जावान प्रस्तुति दी, जिसे देखकर दर्शक खुश हो गए। खुशी की बात है कि वे कई दशकों तक दिल्ली में रहीं और उन्हें पद्म विभूषण से लेकर तीन और पुरस्कार मिले। उनकी कुचिपुड़ी भी शानदार थी और वास्तव में राजा और राधा रेड्डी के साथ अशोका होटल में प्रस्तुति ने दर्शकों को हैरान कर दिया था।
दिल्ली के दर्शकों को याद रहेगी वो प्रस्तुति
उन्होंने दिल्ली के दर्शकों के सामने इस दूसरे महान दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य को पेश किया था। दुर्भाग्य से उनका स्वास्थ्य अंत में खराब हो गया और उनका निधन हो गया। लेकिन उनकी यादें हमेशा उन लोगों के जेहन में रहेंगी, जिन्हें कई दशकों तक उनका नृत्य देखने का सौभाग्य मिला। गौरतलब है कि 3 अगस्त को अपोलो अस्पताल दिल्ली में उनका निधन हो गया था। वे 7 महीने से आईसीयू में थीं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में हुआ था। 1957 में यामिनी ने डांस करना शुरू किया था।
यह भी पढे़ं : असम में बड़ा बदलाव, खाने में मिलेगा सिर्फ वेज फूड! CM ने किया ऐलान
संबंधित खबरें
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
28 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
1 hr agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
2 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
14 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines