'हमने बेहतरीन नृत्यांगना को खो दिया'...पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताए यामिनी कृष्णमूर्ति से जुड़े किस्से

Yamini Krishnamurthy: भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री करण सिंह ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने उनसे जुड़ी यादों को भी शेयर किया है। करण सिंह ने तत्कालीन पीएम के कहने पर उनको दिल्ली बुलाया था। करण सिंह के अनुसार वे एक बेहतरीन नृत्यांगना थीं, जिन्हें देश ने खो दिया।

Yamini Krishnamurthy

Memories of Yamini Krishnamurthy: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत (अध्यक्ष) और पूर्व केंद्रीय मंत्री करण सिंह ने यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बयान जारी किया है कि यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन से हमने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है, जो हाल के समय में सबसे उत्कृष्ट भरतनाट्यम नृत्यांगना थीं। मुझे याद है कि मैं उन्हें कैसे दिल्ली लाया? दर्शकों के सामने उनकी प्रस्तुति देखने वाली थी। जब नवनिर्मित अशोका होटल बनकर तैयार हुआ तो प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विशेष रूप से कहा था कि हमारे पास एक मजबूत सांस्कृतिक विंग होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि यह सिर्फ एक होटल से बढ़कर राजधानी का सांस्कृतिक केंद्र बन जाए। इसी संदर्भ में हमने प्रो. कृष्णमूर्ति और उनकी बेटी को दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया था। करण सिंह बताते हैं कि उनके आगमन की खबर सुनकर लोगों में सनसनी मच गई थी। उन्होंने ऐसी ऊर्जावान प्रस्तुति दी, जिसे देखकर दर्शक खुश हो गए। खुशी की बात है कि वे कई दशकों तक दिल्ली में रहीं और उन्हें पद्म विभूषण से लेकर तीन और पुरस्कार मिले। उनकी कुचिपुड़ी भी शानदार थी और वास्तव में राजा और राधा रेड्डी के साथ अशोका होटल में प्रस्तुति ने दर्शकों को हैरान कर दिया था।

विज्ञापन

दिल्ली के दर्शकों को याद रहेगी वो प्रस्तुति

उन्होंने दिल्ली के दर्शकों के सामने इस दूसरे महान दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य को पेश किया था। दुर्भाग्य से उनका स्वास्थ्य अंत में खराब हो गया और उनका निधन हो गया। लेकिन उनकी यादें हमेशा उन लोगों के जेहन में रहेंगी, जिन्हें कई दशकों तक उनका नृत्य देखने का सौभाग्य मिला। गौरतलब है कि 3 अगस्त को अपोलो अस्पताल दिल्ली में उनका निधन हो गया था। वे 7 महीने से आईसीयू में थीं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में हुआ था। 1957 में यामिनी ने डांस करना शुरू किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ