हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Wrestlers Protest: गंगा में मेडल्स बहाने पर अड़े पहलवान बजरंग-साक्षी और विनेश को नरेश टिकैत ने मनाया, मांगे 5 दिन

विज्ञापन
Wrestlers Protest

Wrestlers Protest: पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने अपने मेडल्स गंगा नदी में बहाने का फैसला वापस ले लिया है। वे हरिद्वार से वापस लौट रहे हैं। किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों को अपने मेडल्ड गंगा में बहाने से रोका और उन्हें मनाया। उन्होंने पहलवानों ने पांच दिन का समय लिया है। इसके बाद पहलवानों ने उन्हें अपने मेडल्स की पोटली सौंप दी।

पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जब पहलवान हरिद्वार पहुंचे तो साक्षी मलिक ने मेडल और सर्टिफिकेट अपने सीने से लगा रखा था। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी साथ हर की पौड़ी पहुंचे। सभी रोते दिखे।

पहलवानों ने मंगलवार दोपहर अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने का ऐलान किया था। कहा था कि अब पहलवान इंडिया गेट पर धरने पर बैठेंगे। जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे पहलवानों ने 28 मई को नई संसद के सामने महिला महापंचायत का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पहलवान जंतर-मंतर से लौट गए थे।

विज्ञापन

क्या इसलिए जीते थे मेडल?

पहलवानों ने कहा कि हम महिला पहलवान अंदर से ऐसा महसूस कर रही हैं कि इस देश में हमारा कुछ बचा नहीं हैं। हमें वे पल याद आ रहे हैं जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। अब लग रहा है कि क्यों जीते थे? क्या इसलिए जीते थे कि तंत्र हमारे साथ ऐसा घटिया व्यवहार करे। हमें घसीटे और फिर हमें ही अपराधी बना दे।

पुलिस ने हम लोगों के साथ क्या व्यवहार किया? हमें कितनी बर्बरता से गिरफ्तार किया। हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। हमारे आंदोलन की जगह को भी पुलिस ने तहस-तहस कर दिया। अगले दिन गंभीर मामलों में हमारे ऊपर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। क्या पहलवानों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के लिए न्याय मांगकर कोई अपराध कर दिया है?

विज्ञापन

https://twitter.com/SakshiMalik/status/1663440317696155648?s=20

शशि थरूर बोले- देखकर देख होता है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि ये ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने देश का मान बढ़ाया, वे देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदक लेकर आए, उन्होंने देश की सेवा की, आज वे हार रहे हैं। प्रधानमंत्री ने खुद उन्हें देश के नायक के रूप में सम्मान किया और अब उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है, यह देखकर दुख होता है। मैं सरकार के इस रवैये को नहीं समझ पा रहा। इसके पीछे की राजनीति हो रही है।

विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला बोले- सांसद बृजभूषण मिले सजा

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने इनके (पहलवानों) साथ किया..वो गलत है। मैं समझता हूं कि इसकी तरफ प्रधानमंत्री को देखना चाहिए और जिस सांसद ने ये किया है उसके खिलाफ FIR दर्ज किया जाए और उसे सजा दी जाए

5 जून को बृजभूषण ने बुलाई महारैली

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पांच जून को अयोध्या में महारैली बुलाई है। इसमें संत हिस्सा लेंगे। बृजभूषण का कहना है कि पॉक्सो एक्ट का फायदा उठाकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Air India: क्रू मेंबर पर हमला, गालियां भी दीं, एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर पंगा, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षाबलों के हवाले आरोपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola