नई दिल्ली: देश को मेडल दिलाने वाले कई पहलवान पिछले चार दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रेसलर्स ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। जंतर मंतर पर सोने के बाद सुबर सभी पहलवानों ने सड़क पर ही प्रैक्टिस किया।
प्रदर्शन के साथ-साथ प्रैक्टिस
7 महिला रेसलर्स ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत की है। ये पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने और उत्पीड़न की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। पहलवानों का कहना है कि जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलता यहीं रहेंगे। यही खाएंगे, यही सोएंगे और यही अपनी प्रैक्टिस भी करेंगे। पहलवानों की ओर से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया गया है।
और पढ़िए – Today’s Latest News, 26 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
खाप पंचायतें का समर्थन
जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतें 27 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेंगी। बजरंग पूनिया ने खाप पंचायतों से साथ देने की अपील की थी। 24 अप्रैल को पूनिया ने कहा, ‘पिछली बार हमसे भूल हो गई थी। हम खिलाड़ी हैं, हमें राजनीति नहीं आती। आज हमें आपकी जरूरत है, हमारा साथ दें। इतने बड़े खिलाड़ी धरने पर हैं। अब कुछ नहीं हुआ, तो कभी नहीं होगा। हमारी बहन-बेटियों की लड़ाई में साथ आएं। ये लड़ाई एक बाहुबली के खिलाफ है।
और पढ़िए – शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन, सबसे कम्र में बने थे पंजाब के मुख्यमंत्री
दूसरी बार धरना पर बैठे रेसलर्स
इसी साल 18 जनवरी को रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत 30 पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था। सलर्स के पास महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोपों की लंबी लिस्ट थी। आरोपों की जांच के लिए दो कमेटियां बनाई गई थीं। इसके बाद पहलवानों ने प्रोटेस्ट खत्म कर दिया था। 23 अप्रैल को वे फिर से धरने पर बैठ गए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
क्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 mins agoकितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
30 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
52 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines