Wrestler Sexual Harassment Case: पहलवानों से यौन शोषण मामले में बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह आज दिल्ली के स्थानीय कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट में जज ने उनके खिलाफ लगे आरोप सुनाए। सुनवाई के दौरान पब्लिक प्रोसीक्यूटर ने उनसे पूछा कि वे मुकदमे का दावा कर रहे हैं या गलती स्वीकार कर रहे हैं। इस पर उनके वकील ने कहा कि वे तो मुकदमे का दावा कर रहे हैं। कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा कि क्या आप अपनी गलती मानते हैं? इस पर बृजभूषण ने कहा कि गलती की ही नहीं मानने का सवाल ही नहीं उठता। इस दौरान कुश्ती संघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर ने भी स्वयं को बेकसूर बताया। तोमर ने कहा कि हमनें कभी भी किसी पहलवान को घर पर बुलाकर न तो डांटा है और न ही धमकाया है। सभी आरोप झूठे हैं।
बता दें कि बृजभूषण सिंह ने सीसीटीवी रिकाॅर्ड और दस्तावेजों से जुड़े अन्य विवरण मांगने के लिए बृजभूषण सिंह ने आवेदन दायर किया है। उनके वकील ने कहा कि उनके दौरे आधिकारिक थे। मैं विदेश में उसी होटल में कभी नहीं ठहरा जहां खिलाड़ी स्टे करते थे। वहीं दिल्ली कार्यालय की घटनाओं के दौरान भी मैं दिल्ली में नहीं था।
मेरे बेटे को मिल गया टिकट
बता दें कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एमपी-एमएलए मामलों में लंबी तारीखें नहीं दी जाएं। हम 10 दिन से अधिक की तारीख नहीं दे सकते। कोर्ट में सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरोप तय हो चुके हैं। अब दिल्ली पुलिस को साबित करना है। एक कानूनी प्रक्रिया है और हमें उसका पालन करना चाहिए। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनके उपर आरोप थे इसलिए उन्हें टिकट नहीं मिला इस पर बृजभूषण ने कहा कि मेरे बेटे को टिकट मिल गया है।
यह है मामला
डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पिछले साल दिल्ली में ओलंपियन बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने यौन उत्पीड़न मामले में विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर दो मामले दर्ज किए। हालांकि बाद में नाबालिग महिला पहलवान ने पोक्सो के तहत दर्ज किए गए मामले को वापस ले लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी। इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मामला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में अब उन पर महिला पहलवानों के उत्पीड़न से जुड़ा मामला कोर्ट में हैं। जिस पर सुनवाई हो रही है।
ये भी पढ़ेंः ‘औरंगजेब की तरह जजिया कर लगाएगा इंडी गठबंधन…’ सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला
ये भी पढ़ेंः उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की वोटिंग पर उठाए सवाल, कहा-लोगों को इसका श्रेय, हुकूमत को नहीं
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
10 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
12 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines