हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Breaking: आंध्र प्रदेश खेत में काम कर रहे थे मजदूर, हाईटेंशन तार टूटा, 6 की मौत

विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटने से छह लोगों की मौत.jfif

अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां हाईटेंशन तार टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा। जिससे करंट लगने से 5 महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोम्मनहाल मंडल के दरगाह होन्नूर गांव में कई महिला मजदूर खेत में कटाई कर रहीं थी।

अभी पढ़ें – Morbi Tragedy: मोरबी बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, कोई भी वकील आरोपियों का नहीं लेगा केस

 

अचानक इन खेतिहर मजदूरों पर हाईटेंशन तार गिर पड़ा। जिससे पांच महिला मजदूरों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Morbi Collapse Probe: रिनोवेशन के नाम पर फुटब्रिज को सिर्फ पेंट किया, केबल को पॉलिश…

हादसे के समय मजदूर ट्रैक्टर में फसल रख रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग ने इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। घटना कैसे हुई इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। इससे पहले चिलकोंडैयापल्ली गांव में 30 जून को 12 मजदूरों को ले जा रहे एक ऑटो में करंट लग गया था। जिसमें छह खेतिहर महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola