Mallikarjun Kharge comment on Adhir Ranjan: बंगाल में टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी की आलोचना के बाद अधीर रंजन चौधरी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच कोलकात्ता स्थित पार्टी के कार्यालय में नाराज कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष खड़गे के पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी। जानकारी के अनुसार यह सभी स्याही कोलकात्ता में विधान भवन के सामने होर्डिंग्स पर लगे पोस्टरों पर पोती गई है। हालांकि पोस्टर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें भी हैं। लेकिन उनकी तस्वीरों पर स्याही का निशान नहीं है।
घटना की जानकारी सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर्स हटा दिए। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वह सरकार को बाहर से समर्थन देंगी। इस पर टिप्पणी करते हुए बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जिस प्रकार वे बंगाल में हमसें अलग होकर चुनाव लड़ रही हैं। उससे तो लगता है कि वह भाजपा को भी सपोर्ट कर सकती हैं।
यह है पूरा मामला
अधीर रंजन के बयान के बाद बिफरी टीएमसी ने इसकी शिकायत कांग्रेस आलाकमान से की। इसके बाद मुंबई में इंडी गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में खड़गे ने कहा कि ममता जी गठबंधन में हमारे साथ हैं। इस बारे में अधीर रंजन फैसला नहीं करेंगे। अंतिम फैसला आलाकमान ही लेंगे। जो लोग इस फैसले से सहमत नहीं होंगे वे बाहर जाएंगे।
खड़गे के बयान पर थोड़ी देर बाद अधीर रंजन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी कांग्रेस को बंगाल से खत्म करना चाहती है हम उनके साथ कैसे गठबंधन में रहेंगे। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि मेरी ममता जी ने कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है लेकिन मैं पार्टी को राज्य में ऐसे खत्म होते हुए नहीं देख सकता।
ये भी पढ़ेंः ‘मैं बंगाल में कांग्रेस को बर्बाद होते नहीं देख सकता…’ अधीर रंजन का मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब
ये भी पढ़ेंः वसुंधरा राजे ने चुनाव के बीच भाजपा को दिखाए बगावती तेवर! क्यों नहीं किया प्रचार? देखिए Video
संबंधित खबरें
बांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
59 mins agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
1 hr ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
3 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
4 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
5 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
6 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
7 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines