हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'नहीं हटाऊंगी पोस्ट…', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जश्न मनाने वाली BJP सांसद की बेटी का इंस्टाग्राम बंद

भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली, जिसपर बवाल मच गया. इस बवाल के पीछे की वजह था धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

विज्ञापन
Credit: Social Media

शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न पूरे देश के युवाओं ने मनाया. भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी ही एक पोस्ट डाली, जिसपर बवाल मच गया. बीजेपी नेताओं ने इस पोस्ट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं. दरअसल, राहर ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र प्रधान की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें बैकग्राउंड में तिरंगा था. उन्होंने लिखा- ”नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया.” राहर के इस पोस्ट के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: देश में हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन, PM मोदी ने वीडियो मैसेज में किया ऐलान

क्या है मामला?

बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी समेत ओडिशा बीजेपी के नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के प्रति संवेदना जताई है. सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान के ऑफिस से अपराजिता सारंगी को फोन आया था कि वो अपनी बेटी का इंस्टाग्राम पोस्ट हटवा दें, लेकिन उनकी प्रोफाइल पर काफी देर तक वो पोस्ट मौजूद रहा. जिसके कुछ देर बाद उनका अकाउंट ही बंद हो गया. ओडिशा बीजेपी के नेताओं ने अपराजिता सारंगी की बेटी की पोस्ट की निंदा की. बीजेपी नेता जगन्नाथ प्रधान ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सभी को दुख पहुंचा है, ओडिशा के लोगों में बिहार की बेटी अपराजिता को दो बार सांसद चुना है, इस तरह के पोस्ट शोभा नहीं देते.

विज्ञापन

राहर के पोस्ट में क्या था?

अर्चिता राहर ने अपने पोस्ट में लिखा- धर्मेंद्र प्रधान के निजी सहायक, जो मेरी मां को मेरी पिछली स्टोरी हटाने के लिए संदेश भेजने वाले हैं (ऐसा पहले भी हो चुका है), उनसे कहना चाहती हूं कि परेशान न हों. मैं इसे नहीं हटाऊंगी. जय जगन्नाथ. जय हिंद.” अपनी बेटी के पोस्ट के बाद अपराजिता सारंगी ने शनिवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया. नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना बहुत साहस का काम है. इस कठिन समय में मैं उनके साथ हूं. आने वाले दिनों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं. भगवान जगन्नाथ उन पर अपनी कृपा बनाए रखें.”

ये भी पढ़ें: छात्र आंदोलन में Gen Z ने जंतर-मंतर पर पेश की नई भाषा, क्या है डेलुलु, टच ग्रास का मतलब?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola