छात्र आंदोलन में Gen Z ने जंतर-मंतर पर पेश की नई भाषा, क्या है डेलुलु, टच ग्रास का मतलब?

Gen Z Protest At Jantar Mantar: जंतर-मंतर आंदोलन ने दिखाया कि भले ही स्टूडेंट्स की तरफ से उठाए गए मुद्दे गंभीर हों, लेकिन उनके यूज किए जाने वाले लैंग्वेज इंटरनेट के दौर के साथ बदल गई है. इन शब्दों को समझने से पीढ़ियों के बीच बातचीत की खाई को पाटने में मदद मिलती है

Gen Z Protest At Jantar Mantar (1)

Gen Z Protest At Jantar Mantar (AI Image)

Gen Z Slangs At Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुआ स्टूडेंट प्रोटेस्ट सिर्फ नारों और प्रदर्शनों तक ही सीमित नहीं था. इसने ये भी दिखाया कि ‘जेन जी’ इंटरनेट कल्चर, मीम्स और गेमिंग से बनी भाषा में कैसे बातचीत करते हैं. जहां ये आंदोलन गंभीर मुद्दों पर फोकस्ड था, वहीं युवा वर्ग के बीच बातचीत में ऐसे वायरल स्लैंग का खूब इस्तेमाल हो रहा था जिन्हें समझना कई बड़े उम्र के लोगों के लिए मुश्किल था.

विज्ञापन

डेली लैंग्वेज का हिस्सा?

Delulu, Slay और No Cap जैसे वर्ल्ड कई लोगों को कंफ्यू कर रहे थे, लेकिन ये Gen Z की डेली लाइफ की बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं. युवा वर्ग अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह की बातचीत करते रहते हैं जिन्हें मिलेनियल्स अक्सर समझ नहीं पाते.

विज्ञापन

‘जेन जी’ की लैंग्वेज अलग क्यों है?

हर पीढ़ी अपनी पहचान जाहिर करने के लिए बातचीत का अपना तरीका बनाती है. ‘जेन जी’ के लिए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मीम कल्चर, ऑनलाइन गेमिंग और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ने डेली लाइफ की लैंग्वेज को शेप देने में अहम रोल अदा किया है. इनमें से कई वर्ड्स का यूज अब स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों और यहां तक कि देश के सबसे अहम आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी किया जाता है. जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट ने दिखाया कि कैसे डिजिटल कल्चर असल जिंदगी की बातचीत का हिस्सा बन गया है.

पॉपुलर ‘जेन जी’ स्लैंग और उनके मतलब

Dead (डेड): इतनी जोर से हंसना कि हंसी रुक न पाए.

विज्ञापन

Cooked (कुक्ड): ऐसी स्थिति जो बहुत बुरी हो गई हो या जिसे ठीक न किया जा सके.

Slay (स्ले): किसी ने बहुत बढ़िया काम किया हो या सबको इम्प्रेस किया हो.

विज्ञापन

Clown (क्लाउन): ऐसा व्यक्ति जो अपनी हरकतों से खुद को शर्मिंदा करता हो.

Cap (कैप): झूठ या ऐसी बात जो सच न हो.

विज्ञापन

No Cap (नो कैप): ‘मैं सच कह रहा हूं’ या ‘मैं पूरी तरह ईमानदार हूं.’

Delulu (डेलुलु): कोई ऐसा इंसान जो इमेजनरी वर्ल्ड में जी रहा हो या जिसकी उम्मीदें रियलिटी से दूर हों.

विज्ञापन

Aura (ऑरा): किसी शख्स की खास मौजूदगी, कॉन्फिडेंस या कुल मिलाकर उसकी वाइब

NPC (एनपीसी): ऐसा शख्स जो बिना सोचे-समझे दूसरों की नकल करता है या उनको फॉलो करता है.

विज्ञापन

Touch Grass (टच ग्रास): किसी को सोशल मीडिया से ब्रेक लेने और असल दुनिया में वक्त बिताने के लिए कहने का मजाकिया तरीका.

It’s Giving (इट्स गिविंग): किसी शख्स या चीज से मिलने वाले अंदाज, ऊर्जा या एहसास को बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

Gen Z की स्लैंग को समझना क्यों जरूरी है?

हर पीढ़ी के साथ भाषा बदलती है और Gen Z की वोकैबलरी उस डिजिटल वर्ल्ड को दिखाती है जिसमें वे बड़े हुए हैं. जैसे-जैसे इंटरनेट कल्चर रोजाना की बातचीत पर असर डाल रहा है, ये शब्द क्लासरूम, वर्कप्लेस और यहां तक कि पब्लिक प्रोटेस्ट में भी कॉमन होते जा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ