Women Passenger assaults 2 co-passengers: पुणे से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में एक महिला ने शनिवार को जबरदस्त बवाल काटा। महिला अपने पति के साथ दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में थी। इस दौरान पास वाली सीट पर बैठे दो यात्रियों (जो आपस में भाई बहन थे) से उसका झगड़ा हो गया। महिला ने पहले भाई पर हमला बोला और फिर बहन से उसकी लड़ाई हो गई। मामला शनिवार की सुबह का है। आरोपी महिला पुणे के लोहेगांव एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली थी।
ये भी पढ़ेंः 5.1 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, आधी रात को लगे झटके, ‘मेगाक्वेक’ का खतरा बरकरार
महिला कांस्टेबल के साथ झगड़ा
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक महिला की दो यात्रियों के साथ झगड़ा होने के बाद क्रू ने मामले में हस्तक्षेप किया और सीआईएसएफ को बुलाया गया। कांस्टेबल प्रियंका रेड्डी और सोनिका पाल मामले को सुलझाने के लिए फ्लाइट में पहुंचीं। आरोपी महिला दोनों महिला कांस्टेबलों के साथ आक्रामक तरीके से पेश आई। मामला भड़क गया।
फ्लाइट से उतारी गई महिला
आरोपी महिला ने कांस्टेबल रेड्डी को थप्पड़ मार दिया और गुस्से में उसे दांतों से काट लिया। स्थिति बिगड़ती देख सीआईएसएफ के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और महिला को किसी तरह काबू किया गया। इसके साथ ही महिला को उसके पति के साथ फ्लाइट से उतार दिया गया।
महिला को नोटिस दे छोड़ा
अधिकारियों ने महिला को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीनियर इंस्पेक्टर अजय सांकेश्वरी ने कहा कि हमने उसे जाने दिया, लेकिन उसे नोटिस दिया गया है कि जब भी जांच अधिकारी उसे बुलाएंगे। पूछताछ के लिए आना पड़ेगा।
अंतिम संस्कार में जा रही थी महिला
महिला गृहिणी है और उसका पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर पुणे में काम करता है। एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें दिल्ली जाना था। सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा कि महिला गहरे अवसाद में दिख रही थी। सह यात्रियों के साथ उसका झगड़ा होने के बाद पायलट ने उसके साथ उड़ान भरने से मना कर दिया।
इसके बाद एयरलाइन को सीआईएसएफ की मदद लेनी पड़ी, लेकिन महिला और ज्यादा आक्रामक हो गई। सांकेश्वरी ने कहा कि मामले में जिन भाई-बहन के साथ महिला का झगड़ा हुआ था, उन्होंने दिल्ली तक अपनी यात्रा पूरी की। जांच के दौरान उनका बयान बाद में दर्ज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
8 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
9 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
10 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
11 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
14 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
15 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
18 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
18 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines