Women Raped from past 7 years: 14 साल की उम्र में एक बच्ची का जबरन बलात्कार किया गया। ये घटना 7 साल पहले की है। मगर तब से लेकर अबतक वो महिला लगातार दुष्कर्म का शिकार हो रही थी। आरोपी की उम्र भी मात्र 22 वर्ष है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पहले डरा धमका कर युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर मोबाइल पर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब युवती को ब्लैकमेल करके आरोपी पिछले 7 साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा है।
परिजनों के सामने छलका दर्द
ये मामला देहरादून के सहरपुर का है। बुधवार को महिला ने हिम्मत करके पूरी बात अपने माता-पिता से बताई और पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को FIR दर्ज करने के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- चलती बस से नीचे गिरी महिला फिर हुआ ‘चमत्कार’; सीसीटीवी में कैद हुई डरावनी घटना; देखें वीडियो
2017 से हो रहा है बलात्कार
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहली बार 2017 में युवती का बलात्कार किया था। घटना के दौरान युवती घर में अकेली थी। अपराध के समय दोनों नाबालिग थे। तब आरोपी जबरन घर में घुस आया और युवती के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया।
कई बार किया ब्लैकमेल
आरोपी ने कई बार युवती को वीडियो का हवाला देते हुए ब्लैकमेल किया और उसका रेप किया। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि बात ना मानने पर वो वीडियो वायरल कर देगा। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और अब वो सलाखों के पीछे है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- सावधान! 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; ‘मौत’ बन रही नदियां-पहाड़, बाढ़ का खतरा मंडराया, देखें IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
3 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
4 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
11 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines