Oppostion MPs Suspend: लोकसभा से सांसदों के निलंबन की कार्रवाई थम नहीं रही है। इसे लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है। विपक्ष, सत्तापक्ष पर लगातार निशाना साध रहा है। इस बीच आज लोकसभा से तीन और सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। आज सांसद नकुलनाथ, डीके सुरेश और दीपक बैज को निलंबित कर दिया गया। ये तीनों ही कांग्रेस पार्टी के हैं। इसके पहले 143 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं। इन तीनों को मिलाकर यह आंकड़ा 146 हो गया है।
संसद का शीतकालीन सत्र सस्पेंसन के लिए विख्यात हो गया है। इसके पहले इतने सांसदों का निलंबन कभी नहीं हुआ था। सांसदों पर निलंबन की यह कार्रवाई उनके विरोध प्रदर्शन की वजह से सदन की कार्यवाही में बाधा आने की वजह से हुई है। लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगने के के बाद सांसद लगातार इसपर चर्चा करने की मांग कर रहे थे और आसन के सामने तख्तियां लेकर विरोध जता रहे थे।
ये भी पढें-जिंदा समझकर रह रहे थे महिला के शव के साथ, जब आने लगी बदबू तो…
स्पीकर ने दी थी चेतावनी
स्पीकर ने भी कहा था कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बचे हुए सासंद लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। निलंबित हुए सांसद सदन के बाहर विरोध कर रहे हैं। आज दिन में लोकसभा स्पीकर ने तीन बार कहा कि आप मुझे सस्पेंड करने के लिए मजबूर कर रहे हैं क्योंकि बाकी सांसदों को इसी अनुशासनहीनता की वजह से मैंने सस्पेंड किया है।
आज समाप्त हो सकता है सत्र
वहीं खबर है कि संसद का सत्र आज तय समय से एक दिन पहले समाप्त हो जाएगा। शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलना था। सांसदों के निलंबन का सिलसिला पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। अबतक निलंबित किए गए सांसदों में ज्यादातर कांग्रेस के हैं। संसद की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। विपक्ष इसे सरकार का तानाशाही रवैया बता रहा है और सवाल पूछने से रोकने का आरोप लगा रहा है।
ये भी पढ़ें-यूक्रेन में मिला 2 हजार साल पहले इंसान की त्वचा से बनाया गया चमड़ा, रिसर्चर्स ने बताई चौंकाने वाली बात
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines