नई दिल्ली: कोयला घोटाले में ममता के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की। ED की जारी पूछताछ के बीच सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगले सोमवार तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाए। वहीं पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा- अगर मेरे खिलाफ आरोप सही साबित होते हैं तो मैं मौत की सजा को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं। कोयला घोटाला मामले में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे TMC MP अभिषेक बनर्जी से पूछताछ के लिए दिल्ली से ED की विशेष टीम कोलकाता पहुंची है।
अभी पढ़ें – Lufthansa एयरलाइंस के पायलटों की हड़ताल खत्म, देर रात 1:30 बजे से भरी जाएगी पहली उड़ान
सुकांत मजूमदार की टिप्पणी
तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे कथित कोयला तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में आज केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए। इसके बाद पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की टिप्पणी ने शुक्रवार को ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा संभावित कड़ी कार्रवाई की अटकलों को हवा दी।
मजूमदार ने कहा, “आज कुछ बड़ा हो सकता है। देखते रहिए।” इस बीच आईएएनएस की एक रिपोर्ट में ईडी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने वाले अधिकारियों ने आज उनकी ओर से कई परस्पर विरोधी बयानों का उल्लेख किया। ईडी के अधिकारी ने समाचार एजेंसी के हवाले से कहा- हमारे अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी द्वारा शुक्रवार को दिए गए बयानों की पुष्टि ईडी के समक्ष पूछताछ के दो सत्रों के दौरान की। अधिकारियों ने आज उनके द्वारा दिए गए बयानों और अतीत में दिए गए बयानों के बीच कई विसंगतियां पाईं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
7 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
7 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
7 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
8 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
9 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
10 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines