Lufthansa एयरलाइंस के पायलटों की हड़ताल खत्म, देर रात 1:30 बजे से भरी जाएगी पहली उड़ान

Lufthansa Airlines pilots strike ends

Lufthansa Airlines pilots strike ends

विज्ञापन

नई दिल्ली: जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस (Lufthansa Airlines) के पायलट आज हड़ताल पर थे। इस वजह से एयरलाइंस ने करीब 800 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया था। अब एयरलाइंस के पायलटों की हड़ताल खत्म होने के बाद देर रात 1:30 बजे से पहली उड़ान भरी जाएगी।

बता दें कि जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइन द्वारा पायलटों की हड़ताल (Pilots Strike) के कारण अपनी दो उड़ानें रद्द करने के बाद शुक्रवार को करीब 700 यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर फंस गए थे। फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद दिन यात्रियों को परेशानी हुई, उन्होंने किराया वापस करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन

उधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा कर रहे यात्रियों को दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया था कि एयरलाइन कंपनी की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

बताया जा रहा है कि वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जर्मनी में पायलटों ने एक दिन की हड़ताल कर दी जिसके बाद जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा ने 800 फ्लाइट्स रद्द कर दीं। पायलट यूनियन ने पायलटों के लिए इस साल 5.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग की है।

विज्ञापन

दरअसल, कोरोना महामारी के कारण एयरलाइंस कंपिनयों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इससे कई कंपनियों की हालात बेहद खस्‍ता हो गई। इनमें भारत की ही नहीं, विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं। लुफ्थांसा एयरलाइंस भी इसी मुश्किल दौर से गुजर रही है। पायलटों की यूनियन का आरोप है कि कंपनी नए कर्मचारियों को भर्ती नहीं कर रही है, जिसकी वजह से मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ