नए टेंडर के बाद कृषि भवन की 100 साल पुरानी मस्जिद पर संकट के बादल, टेंशन में है वक्फ बोर्ड

Kadimi Mosque Delhi: नई दिल्ली के कृषि भवन परिसर में मौजूद करीब 100 साल पुरानी कदीमी मस्जिद को लेकर विवाद गहरा गया है. केंद्र सरकार के नए टेंडर के बाद वक्फ बोर्ड ने मस्जिद के भविष्य को लेकर चिंता जताई है.

Kadimi Mosque Delhi

Credit: News24

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के कृषि भवन परिसर में मौजूद करीब 100 साल पुरानी कदीमी मस्जिद को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. केंद्र सरकार की ओर से कृषि भवन और शास्त्री भवन के पुनर्निर्माण के लिए नया टेंडर जारी किया गया है. जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही है कि इस ऐतिहासिक मस्जिद को हटाया जा सकता है. इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली वक्फ बोर्ड ने चिंता जाहिर की है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में आज से बन रही बाबरी जैसी मस्जिद, देशभर से पहुंच रहे सैंकड़ों मौलवी; 300 करोड़ रुपए में होगी तैयार

Advertisment

क्यों परेशान है वक्फ बोर्ड?

केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा और कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) परियोजना के तहत कई पुराने सरकारी भवनों को तोड़कर नई इमारतें बनाई जा रही हैं. इसी योजना के तहत कृषि भवन और शास्त्री भवन का पुनर्निर्माण प्रस्तावित है. इसके लिए CPWD की ओर से हाल ही में नया टेंडर जारी किया गया है. वक्फ बोर्ड का कहना है कि इस टेंडर से जुड़े नए नक्शों में कदीमी मस्जिद को साफ तौर पर नहीं दिखाया गया है, जिससे उसके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं. बोर्ड के मुताबिक, ये मस्जिद कृषि भवन से भी पहले की है और यहां लंबे समय से नियमित रूप से नमाज अदा की जाती रही है.

2021 में बोर्ड ने कोर्ट में दायर की थी याचिका

वक्फ बोर्ड ने बताया कि साल 2021 में इस मस्जिद की सुरक्षा को लेकर अदालत का रुख किया गया था. उस समय सरकार की ओर से ये भरोसा दिलाया गया था कि निर्माण कार्य के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा. हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन ये भी कहा था कि अगर भविष्य में मस्जिद को खतरा होता है तो वक्फ बोर्ड दोबारा अदालत जा सकता है. मस्जिद के इमाम और स्थानीय लोग भी इसके हटाए जाने की आशंका से चिंतित हैं. उनका कहना है कि ये सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि लोगों की आस्था से जुड़ा स्थान है. फिलहाल सरकार की ओर से मस्जिद को हटाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन नए टेंडर के बाद विवाद और गहरा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ