बंगाल में 'बाबरी' रिप्लिका से 90KM दूर बनेगा अयोध्या जैसा राम मंदिर, विराजेंगे 'हरे रंग' के भगवान राम

यह मंदिर श्री कृत्तिवास राम मंदिर ट्रस्ट बना रहा है. मंदिर का शिलान्यास फरवरी में होगा. इस पहल की शुरुआत साल 2017 में की गई थी.

Ram Mandir.jpg

100 करोड़ रुपये खर्च करके यह मंदिर बनाया जाएगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जहां बाबरी मस्जिद की रिप्लिका बनाई जा रही है, उससे करीब 90 किलोमीटर दूर अयोध्या जैसा राम मंदिर बनाया जाएगा. नदिया जिले के शांतिपुर में 15 बीघा जमीन पर एक बोर्ड लगाकर इसका ऐलान किया गया है. हालांकि, इस मंदिर में भगवान राम की जो मूर्ति लगाई जाएगी, वो अयोध्या वाले मंदिर से अलग होगी. इसमें 14वीं शताब्दी के बंगाली कवि कृत्तिवास ओझा रचित ‘कृत्तिवासी रामायण’ में भगवान राम के जिस रूप का जिक्र किया गया है, वैसी मूर्ति लगाई जाएगी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह मंदिर श्री कृत्तिवास राम मंदिर ट्रस्ट बना रहा है. मंदिर का शिलान्यास फरवरी में होगा. इस पहल की शुरुआत साल 2017 में की गई थी.

विज्ञापन

अयोध्या जैसा मंदिर, बंगाली संस्कृति की झलक

ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने बताया कि यह कोई राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि एक धार्मिक और सांस्कृतिक पहल है. उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर अयोध्या के राम मंदिर जैसा ही होगा, लेकिन इसके चारों ओर 15वीं शताब्दी का टेराकोटा डिजाइन होगा, जो इस क्षेत्र की वास्तुकला की विशेषता है.

हरे रंग के होंगे राम

भट्टाचार्य ने कहा कि गर्भगृह में भगवान राम का रंग हरा होगा, जैसा कि कृत्तिवासी रामायण में बताया गया है. उनके साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान भी होंगे. 100 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में एक रिसर्च सेंटर, डिजिटल हेरिटेज हब और कल्चरल सेंटर भी होगा. मंदिर और मूर्ति का डिजाइन फाइनल कर लिया गया है.

विज्ञापन

मंदिर कृत्तिवास ओझा के जन्मस्थान फूलिया से महज 100 मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा. कृत्तिवास ओझा ने रामायण का बंगाली अनुवाद किया था, जिसे ‘श्री राम पांचाली’ कहा जाता है. ट्रस्ट ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए साल 2028 तक का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ