Smirti Irani on Rahul Gandhi Will Win Amethi Remark: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शु्क्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में थीं। उन्होंने कई औद्योगिक यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के उस दावे पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के अमेठी से जीतने की बात कही थी। स्मृति ईरानी ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है कि वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अमेठी में गांधी परिवार ने हमेशा पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार का विरोध किया है। क्या जनता सिर्फ गांधी परिवार का नाम चमकाने के लिए अपना हक छोड़ देगी?
स्मृति ईरानी ने पूछे कई सवाल
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन सरकार की तरफ से अमेठी में 7 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज मिलता है। क्या गांधी परिवार सोचता है कि गरीबी से जूझ रहे परिवार अपना हक का अनाज सिर्फ इसलिए छोड़ देंगे ताकि गांधी परिवार सफल हो सके?
स्मृति ईरानी ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या गांधी परिवार सोचता है कि अमेठी के 5 लाख किसान अपनी 6,000 की वार्षिक आय सिर्फ इसलिए छोड़ देंगे ताकि गांधी परिवार का नाम चमक सके? क्या गांधी परिवार सोचता है कि अमेठी के 90,000 परिवार जिन्हें पहली बार अपने घरों की चाबियां मिलीं, वे अपने घर छोड़ देंगे ताकि गांधी परिवार वहां बस सके?
राहुल से 2019 में छीनी थी सीट
राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी लोकसभा सीट से पहली बार सांसदी का चुनाव जीता था। इसके बाद 2014 तक लगातार सांसद रहे। स्मृति ईरानी को 2014 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने अमेठी से नाता नहीं छोड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 50 हजार वोटों से हराया। राहुल तब अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में थे। राहुल गांधी वायनाड से मौजूदा सांसद हैं। इस समय यूपी में रायबरेली सीट से सोनिया गांधी इकलौती कांग्रेस सांसद हैं।
अजय राय ने किया था ये दावा
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अमेठी और कांग्रेस का कई पीढ़ियों से रिश्ता है। यहां के लोग लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को भारी अंतर से जिताएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सांसद ईरानी के विपरीत राहुल गांधी ने कभी भी अमेठी के लोगों से झूठ नहीं बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरानी निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के संबंध में अमेठी के नागरिकों से झूठ बोल रही हैं और लोग उनकी चालों को समझ गए हैं।
उन्होंने कहा कि अमेठी के लोगों की मांग है कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ें और वे कम से कम 5 लाख वोटों से उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। वह राहुल के यहां आने की खबर से डरकर अमेठी में घूम रही हैं। वह घर-घर जाएंगी, लेकिन अब कुछ नहीं होने वाला क्योंकि अमेठी की जनता उनके परिवार के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी के लिए Greece ने तोड़ दी अपनी परंपरा, खास वजह से दिया द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', एयर फेयर में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक; तुरंत सुनवाई नहीं
16 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
26 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
45 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
53 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines