क्या अमेरिका से ट्रेड डील पर पड़ेगा भारत-रूस के मजबूत होते संबंधों का असर? पढ़ें विदेश मंत्री जयशंकर का जवाब

India Russia Relations: भारत और रूस के बढ़ते संबंधों का अमेरिका के साथ संबंधों पर असर पड़ेगा या नहीं? इसे लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया है. क्योंकि अमेरिका ने भारत पर रूस के कारण आर्थिक दबाव डाला तो भारत ने रूस से तेल व्यापार कम कर दिया, लेकिन इस कटौती का भारत-रूस के संंबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा?

Foreign Minister Jaishankar | Putin Visit India | India Russia Relations

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया है.

विज्ञापन

India Russia Relations Impact: राष्ट्रपति पुतिन हाल ही में भारत दौरे पर आए तो भारत और रूस के संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होते दिखे. भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हुए, वहीं भारत ने रूसी पर्यटकों के लिए 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा भी शुरू किया. वहीं रूस ने भारत को Su-57 फाइटर जेट को लेकर एक डील भी ऑफर की. पूरी दुनिया की नजर पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा पर रही.

यह भी पढ़ें: हेल्थकेयर, फूड सिक्योरिटी और माइग्रेशन… PM मोदी और पुतिन में द्विपक्षीय वार्ता, दोनों देशों में हुए 7 समझौते

विज्ञापन

यूक्रेन युद्ध के कारण भारत-अमेरिका में तनाव

ऐसे में सवाल उठा कि क्या भारत-रूस के बढ़ते रिश्तों का अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर असर पड़ेगा? क्योंकि यूक्रेन के साथ युद्ध के चलते रूस के साथ अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं. रूस-यूक्रेन जंग के कारण अमेरिका ने भारत पर आर्थिक दबाव भी डाला हुआ है. रूस से तेल व्यापार के चलते अमेरिका ने भारत पर पैनल्टी के तौर पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है और ट्रेड डील से इनकार भी कर दिया था.

अमेरिका के दबाव के चलते भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी तो अमेरिका ट्रेड डील करने को तैयार हुआ और व्यापार वार्ता अभी जारी, लेकिन इस बीच पुतिन की भारत यात्रा से रूस के साथ रिश्ते और मजबूत हो गए, यानी तेल व्यापार में कटौती होने पर भी भारत-रूस के संबंधों पर असर नहीं पड़ा, ऐसे में अमेरिका इन मजबूत होते संबंधों को कैसे लेगा? इसका जवाब विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया है.

विज्ञापन

विदेश मंत्री ने कही विकल्प खुले होने की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम में भारत-रूस शिखर सम्मेलन और अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता पर बात की. उन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्या रूस के साथ भारत के संबंध अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को प्रभावित कर सकते हैं, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत के दुनिया के सभी देशों के साथ संबंध हैं. किसी भी देश से यह अपेक्षा करना कि वह दूसरों के साथ अपने संबंधों को दूसरों के अनुसार विकसित करे, सही नहीं है. भारत के पास कई रिश्ते हैं और विकल्प खुले हैं.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अमेरिका को लेकर भारत की धारणा थी कि वह इंटरनेशनल सिस्टम को स्थिर करने वाला देश रहेगा, लेकिन यह धारणा अब गलत साबित होती नजर आ रही है. भारत सोचता था कि पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व की समस्याएं कभी नहीं बदलेंगी, लेकिन थोड़ा बहुत परिवर्तन आ गया है. आने वाले कल से निपटने का सबसे अच्छा तरीका कैपेसिटी, कैपेसिटी और सिर्फ कैपेसिटी है. अगर आप कैपेबल हैं तो अचानक आने वाली समस्याओ से निपट सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ