हेल्थकेयर, फूड सिक्योरिटी और माइग्रेशन... PM मोदी और पुतिन में द्विपक्षीय वार्ता, दोनों देशों में हुए 7 समझौते

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद सात समझौतों पर आदान-प्रदान हुआ.

PM MODI and putin

Russia and India sign seven agreements: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद सात समझौतों पर आदान-प्रदान हुआ. भारत और रूस के बीच यह समझौते हेल्थकेयर, फूड सिक्योरिटी, शिप बिल्डिंग, कैमिकल और फर्टिलाइजर और माइग्रेशन के अहम क्षेत्रों में हुए. दोनों देशों के बीच हुए इन अहम समझौतों से आपसी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा और संबंध और मजबूत होंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी घोषणा की. उन्होंने रूस के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए मुफ्त ई-टूरिस्ट वीजा का ऑफर दिया. यह सुविधा 30 दिन के लिए वैलिड रहेगी. इससे पहले हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी में कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सात समझौतों पर लगी मोहर?

  • कोऑपरेशन और माइग्रेशन एग्रीमेंट
    Agreement on Cooperation and Migration
  • टेंपरेरी लेबर एक्टिविटीज एग्रीमेंट
    ⁠Temporary labour activities
  • हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन समझौता
    Agreement on Healthcare, Medical Education
  • फूड सेफ्टी और स्टेंडर्ड एग्रीमेंट
    Agreement on Healthcare, Medical Education
  • पोलर शिप एग्रीमेंट
    Agreements on Polar Ships
  • फर्टिलाइजर एग्रीमेंट
    Agreement on Fertilizers

2030 तक एक्टिव हो जाएंगे समझौते

राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद जॉइंट स्टेटमेंट भी सामने आया। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत-रूस के बीच हुए कई समझौतों का आदान-प्रदान भी हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत और रूस के बीच हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, एक्टिविटी लेबर को लेकर समझौते हुए हैं. को-ऑपरेशन और माइग्रेशन, अस्थायी श्रमिक गतिविधियों, फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स, पोलर शिप्स और मैरिटाइम को-ऑपरेशन और फर्टिलाइजर पर एग्रीमेंट साइन हुआ है. 2030 तक यह समझौते एक्टिव हो जाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल पहले साल 2010 में भारत-रूस साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था. पिछले 25 साल से राष्ट्रपति पुतिन ने दूरदर्शिता से इस रिश्ते को मजबूत किया है. अपने मित्र, तिन के प्रति इस गहरी मित्रता और भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. दुआ करता हूं कि आगे भी संबंध ऐसे ही रहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ