बेंगलुरु में एक महिला और उसके प्रेमी को उसके पति और पांच साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है मर्डर से पहले महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश बनाई थी, जिसके बाद जब बाप-बेटा सो रहे थे तो दोनों को मौत की नींद सुला दिया. पुलिस के मुताबिक, 38 साल के अभिनंदन और उनका पांच साल का बेटा टीवी पर ‘बिग बॉस’ देख रहे थे. तब अभिनंदन की पत्नी हरिणी बरामदे में टहलते हुए उनके मर्डर की साजिश बना रही थी.
पति से चाहती थी तलाक
हरिणी अपने पति पर तलाक के लिए दबाव डाल रही थी और प्रेमी विनय के साथ रहना चाहती थी. हरिणी को लग रहा था कि विनय के साथ उसके रिश्ते के बीच में उसका पति और बेटा आ रहा था. 2021 में शादी के बाद से अभिनंदन और हरिणी के रिश्ते में दिक्कत आ रही थीं. वे करीब दो साल से अलग-अलग कमरों में सो रहे थे.
यह भी पढ़ें : ‘मूड खराब कर दिया…’, हनीमून पर पीरियड्स आए तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पीटा और दबाया गला
पति ने 15 दिन पहले मांगी थी कॉल डिटेल
बताया जाता है कि हरिणी और विनय की मुलाकात दिसंबर 2024 में स्नैपचैट के जरिए हुई थी और बाद में दोनों रिलेशनशिप में आ गए. पुलिस ने बताया कि अभिनंदन को शक हो गया था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे आदमी से बात कर रही है. इस मुद्दे को लेकर जोड़े के बीच अक्सर झगड़े होते थे. मर्डर से करीब 15 दिन पहले, उसने पत्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किया था.
दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस को शक है कि आखिरी साजिश हत्या से दो दिन पहले 14 अगस्त को बनाई गई. उस दिन दोनों में बहस भी हुई थी. इस बहस के दौरान, अभिनंदन और हरिणी के बीच मारपीट भी हुई थी. अगली सुबह अपनी मां से मिलने जाने से पहले अभिनंदन ने हरिणी को उसके माता-पिता के घर छोड़ा. रविवार शाम को वह वापस आया और हरिणी को साथ लिया और घर लौट आया.
यह भी पढ़ें : हैवान पति! बच्चे चीखते रहे, बीवी को पेट्रोल छिड़क कर मार डाला; मौत से पहले बोली – ‘साहब उसे उम्रकैद देना’
वारदात से पहले CCTV किए बंद
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात से पहले घर के CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे. रात करीब 11 बजे विनय हरिणी के घर पहुंचा और शक है कि हरिणी ने उसे अंदर लाने से पहले गैराज के पास बने रास्ते में छिपा दिया था. रात करीब 11:30 बजे, अभिनंदन के सो जाने के बाद हरिणी विनय को अपने कमरे में ले आई. हरिणी ने मर्डर से पहले तीन बार यह सुनिश्चित किया कि विनय सो गया है. रात करीब 12:30 बजे, हरिणी और विनय ने दस्ताने पहनकर उसके कमरे में गए और विनय ने अभिनंदन की गर्दन पकड़ी और उसका गला घोंट दिया, जबकि हरिणी ने उसके पैर पकड़ रखे थे. हालांकि, हमले के वक्त आवाज से उनका बेटा जाग गया. जिसके बाद उसका भी मर्डर कर दिया गया.
पुलिस को ऐसे हुआ शक
पुलिस के मुताबिक, विनय कुमार को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, उसने पूछताछ में खुद के वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है. मर्डर के बाद हरिणी ने खुद सोमवार सुबह पुलिस को फोन किया और बताया कि उसके पति और बेटे कुछ भी रिएक्ट नहीं कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस की एक टीम घर पहुंची और पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें : मायके से नहीं लौट रही थी प्रेग्नेंट बीवी, फोन पर खूब समझाया, नहीं मानी तो BJP नेता के बेटे ने दे दी जान
अभिनंदन के शरीर पर चोट के निशान दिखने के बाद पुलिस को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ था. इसके बाद हरिणी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. लेकिन शुरुआत में वह पुलिस के जवाब देने में आनाकानी कर रही थी. फिर उसने पुलिस के सामने वारदात में विनय के शामिल होने और मर्डर की बात कबूल कर ली.
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
3 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines