Delhi cloud seeding: दिल्ली में प्रदूषण से निजात पाने के लिए क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की तैयारी हुई। आईआईटी कानपुर ने इसके लिए कई महीने लगाकर प्रोजेक्ट तैयार किया। दिल्ली सरकार ने नवंबर में क्लाउड सीडिंग के जरिए दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश कराने का ऐलान किया था। बीते दो दिनों से इसका ट्रायल भी हुआ।
IIT कानपुर ने ट्रायल में मंगलवार को बादलों में 14 फ्लेयर्स दागकर क्लाउड सीडिंग की। लोग बारिश का इंतजार करने लगे लेकिन बारिश नहीं हो सकी। टीम अभी ट्रायल जारी रखेगी। हालांकि विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार के सारे इंजन फेल हैं।
बता दें कि क्लाउड सीडिंग से बारिश कराना इतना आसान नहीं है। बादलों में कैमिकल छोड़ने के लिए कई मानक होते हैं। इन अनुकूल ही बादलों को बारिश के लायक बनाया जा सकता है। बारिश नहीं हो पाने पर आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में बारिश कराने की कोशिशें सफल नहीं रहीं क्योंकि बादलों में नमी की मात्रा बेहद कम थी। कहा कि यह प्रदूषण से निजात पाने के लिए क्लाउड सीडिंग कोई जादुई इलाज नहीं बल्कि एक इमरजेंसी विकल्प है।
यह भी पढ़ें: क्लाउड सीडिंग के बाद दिल्ली के AQI में हुआ सुधार, आंकड़ों में दिखा कृत्रिम बारिश का नतीजा
क्या है आर्टिफिशियल रैन की शर्तें?
- इसके लिए सभी बादल उपयुक्त नहीं होते।
- बादल पर्याप्त गहराई वाले और -10°C से -12°C तापमान वाले होने चाहिए।
- बादलों की मात्रा (Cloudiness) लक्ष्य क्षेत्र का कम से कम 50% हिस्सा बादलों से ढका होना चाहिए।
- हवा की गति (Wind) बहुत तेज नहीं होनी चाहिए।
-अगर सापेक्ष आर्द्रता (Relative Humidity) 75% से कम है तो क्लाउड सीडिंग प्रभावी नहीं रहती। - बादल इतने ठंडे होने चाहिए कि उनमें सुपरकूल्ड लिक्विड वॉटर मौजूद हो।
क्या है पूरी प्रक्रिया?
दिल्ली में अभी तक क्लाउड सीडिंग के ट्रायल को तीन बार किया जा चुका है। अभी 9 से 10 बार और इस तकनीक के माध्यम से कृत्रिम वर्षा के लिए ट्रायल होगा। यह एक मौसम संशोधन तकनीक (Weather Modification Technique) है, जिसमें बादलों में कुछ विशेष पदार्थ (Salts) छोड़े जाते हैं ताकि वर्षा को बढ़ाया जा सके। सबसे पहले मौसम विश्लेषण (Weather Analysis) के माध्यम से उपयुक्त बादलों की पहचान की जाती है।
इसके बाद विमान या जमीन आधारित जनरेटर से सीडिंग एजेंट्स (Seeding Agents) बादलों में छोड़े जाते हैं। ये कण बादलों में बड़े जलकण (Water Droplets) बनने में मदद करते हैं, जिससे बारिश बढ़ती है। बादलों में सिल्वर आयोडाइड (Silver Iodide), पोटेशियम आयोडाइड (Potassium Iodide), सोडियम क्लोराइड (Sodium Chloride) और ड्राई आइस (Dry Ice/Solid Carbon Dioxide) छोड़ी जाती है। ये लवण (Salts) बादलों में अतिरिक्त Nuclei प्रदान करते हैं, जिनके चारों ओर जलकण बनते हैं और वर्षा की संभावना बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: क्लाउड सीडिंग से दिल्ली में झमाझम बरसेंगे बादल, AI तस्वीरों में देखें कैसा होगा नजारा?
संबंधित खबरें
IMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
10 mins agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
1 hr agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
1 hr agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
2 hrs ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
7 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
9 hrs agoLIVE: 'CEC से मिलकर रहेंगे सांसद...' 5 घंटे से धरने पर राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines