Jammu Kashmir CM Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर में इस साल लागू की गई नई आरक्षण पाॅलिसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सीएम उमर अब्दुल्ला के बेटे ने भी हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन में कई राजनीति दलों के नेता और छात्र शामिल हुए। उमर अब्दुल्ला की पार्टी के सांसद रूहुल्लाह मेहदी में इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर आरक्षण नीति में तर्कसंगतता की मांग को लेकर सीएम के आवासीय कार्यालय के बाहर गुपकार रोड पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।
बीजेपी को छोड़कर लगभग सभी दलों के नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। पीडीपी की ओर से वहीद पारा और इल्तिजा मुफ्तीए अवामी इतिहाद पार्टी से शेख खुर्शीद विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। बता दें जम्मू-कश्मीर की अब्दुल्ला सरकार ने आरक्षण नीति पर विचार करने के लिए तीन सदस्यीय कैबिनेट उपसमिति का गठन किया है। मार्च में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने 2005 के जम्मू-कश्मीर आरक्षण नियमों में संशोधन किए थे। जिसका लगातार विरोध हो रहा था। ऐसे में सरकार ने अब इस आरक्षण नीति की समीक्षा का फैसला किया है।
जानें क्या है नीति?
उपराज्यपाल ने गुज्जर, बकरवाल और अन्य पहाड़ी समुदायों का दायरा बढ़ाने के लिए एसटी कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था। ऐसे में इस मामले को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों ने आपत्ति जता दी। नेशनल काॅन्फ्रेंस ने वादा किया था कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो आरक्षण नीति की फिर से समीक्षा करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election 2025: BJP की संभावित लिस्ट में कौन-कौन? केजरीवाल के खिलाफ किसे मिलेगा मौका?
सरकार ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी
बता दें कि उमर अब्दुल्ला सरकार ने 10 दिसंबर को नौकरियों और शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए बनी आरक्षण नीति की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया था। इस पैनल में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू, वन मंत्री जावेद अहमद राणा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री सतीश शर्मा शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Bengaluru Volvo Car Accident: ‘नीली’ कार के चलते हुआ हादसा, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
12 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines