देश में क्यों बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या? 'माहौल क्या है' में राजीव रंजन के साथ जानिए

mahaul kya hai

रांची: देश में मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों में दिन-ब-दिन स्ट्रेस बढ़ रहा है और ये तनाव यहां तक बढ़ता जा रहा है कि रोगी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। देश के लोगों का मानसिक स्वास्थ्य खराब होने की वजह क्या? न्यूज 24 ने रांची के अस्पताल से माहौल जानने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक दिक्कतें बड़ा कारण
आंकड़ों पर नजर डालें, तो एक तिहाई लोगों में आत्महत्या का बड़ा कारण पारिवारिक दिक्कतें सामने आया है। जबकि 25 फीसदी आर्थिक रूप से संपन्न न होने पर दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की थी। बात आत्महत्या तक सीमित नहीं है, माना ये जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और विकराल हो सकती है।

सिज्रोफेनिया के मरीजों का इलाज चुनौतीपूर्ण
राजीव रंजन से बातचीत में जूनियर रेजीडेंट अनुरूपा ने बताया कि सिज्रोफेनिया के मरीजों को ट्रीट करना काफी मुश्किल होता है। इसके अलावा कई केस डिप्रेशन, एंजायटी और साइकोसिस के अन्य केस सामने आ रहे हैं। इन केसेज को काउंसलिंग, दवा और पारिवारिक मदद से सॉल्व किया जा सकता है। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्रिक के डायरेक्टर प्रोफेसर वासुदेव दास ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगली महामारी मानसिक बीमारी से संबंधित होगी।

विज्ञापन

कई बार तो हम पेशेंट को बेड भी नहीं दिला पा रहे हैं। इनमें कई किशोर भी शामिल हैं। डॉ दास के अनुसार, सामाजिक व्यवस्था ने भी काफी माहौल बदला है। आजकल लोग न्यूक्लियर फैमिली में काफी अलग-थलग और अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। इन परिस्थितियों से निकलना जरूरी है।

विज्ञापन

‘माहौल क्या है’ में आप मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे पर पूरी बात आप इस वीडियो में सुन सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ