हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Airhelp Survey: दुनियाभर की 109 एयरलाइंस में Indigo सबसे नीचे क्यों? कंपनी का पलटवार

Indigo Airline Worst Airline of the World: इंडिगो एयरलाइन को दुनिया की सबसे खराब और घटिया एयरलाइन बताया गया है, लेकिन कंपनी ने सर्वे पर सवाल उठाते हुए सबसे खराब एयरलाइन के टैग पर कड़ी आपत्ति जताई है। कंपनी की ओर से अपना पक्ष रखा गया है।

विज्ञापन
Indigo Airline

Why Indigo Airline The Worst Airlines: लोगों को हवाई सफर कराने के लिए जिम्मेदार एयरलाइंस का सर्वे (Airlines Survey) हुआ है। यह सर्वे यूरोप की क्लेम प्रोसेसिंग कंपनी Airhelp की तरफ से किया गया। सर्वे के लिए जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 तक का डाटा लिया गया। डाटा स्टडी करके एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट 2024 जारी की गई। इस रिपोर्ट में दुनियाभर की 109 एयरलाइंस की सूची है। इस लिस्ट में भारत की 2 एयरलाइंस इंडिया (Air India) और इंडिगो (Indigo) शामिल हैं।

इंडिगो को दुनिया की सबसे खराब एयरलाइन बताया गया है। इंडिगो को 4.80 पॉइंट मिले और सूची में इसे 103 नंबर पर रखा गया है। ब्रसेल्स एयरलाइंस 8.12 पॉइंट्स के साथ लिस्ट में टॉप पर है। सबसे नीचे ट्यूनिस एयर एयरलाइन है। वहीं इंडिगो कंपनी अपनी इस रैंकिंग से खुश नहीं है। कंपनी ने दुनिया की सबसे खराब एयरलाइन के टैग पर कड़ी आपत्ति जताई है। आइए जानते हैं कि आखिर कंपनी को किस आधार पर दुनिया की सबसे खराब एयरलाइन बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:Vaishno Devi के श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट, अब कटरा में और मंदिर के पास नहीं मिलेंगी ये 2 चीजें

इस आधार पर बताया गया सबसे खराब एयरलाइन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरहेल्प ने 54 देशों के यात्रियों से फीडबैक लिया है। सर्वे के 3 क्राइटेरिया थे- ऑन टाइम परफॉर्मेंस, कस्टमर ओपिनियन, कम्पन्सेशन क्लेम प्रोसेसिंग। यात्रियों से पूछा गया कि उन्हें एयरलाइन की सुविधाएं कैसी लगती हैं? एयरलाइन का रवैया कैसा है? क्रू मेंबर्स का व्यवहार कैसा है? क्या एयरलाइन उन्हें आरामदायक सफर उपलब्ध कराती है? आदि कई तरह के सवाल पूछकर फीडबैक लिया गया, जिसके आधार पर एयरलाइन को पॉइंट दिए गए।

रिपोर्ट में एयरहेल्प ने इंडिगो को 4.80 और एयर इंडिया को 6.15 पॉइंट दिए गए हैं। एयर इंडिया 61वें स्थान पर है। ब्रुसेल्स एयरलाइंस 8.12 पॉइंट के साथ लिस्ट में टॉप पर है। कतर एयरवेज और यूनाइटेड एयरलाइंस को 8.11 और 8.04 स्कोर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। एयरहेल्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉमस पावलिसिन ने बताया कि रिपोर्ट जारी करने का उद्देश्य एयरलाइन की परफॉर्मेंस से दुनिया को वाकिफ कराना है। सर्वे कराकर एयरलाइंस को यात्रियों को और अच्छी सर्विस देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें:Pan 2.0: नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें? जानें अगर नहीं बनवाया तो क्या होगा

 

इंडिगो एयरलाइन की तीखी प्रतिक्रिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने सर्वे और सबसे खराब एयरलाइन के टैग को नकार दिया है। एयरलाइन ने सर्वे की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। एयरलाइन की ओर जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए सही समय पर फ्लाइट उपलब्ध कराती है। बढ़िया क्वालिटी का खाना, आरामदायक सफर का वादा पूरा करती है। सर्वे में न तो भारत के सैंपल साइज का जिक्र है और न ही ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री के मेथड या मुआवजा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

DGCA एयरलाइन को लेकर हर महीने डाटा जारी करता है। इसमें टाइम-टेबल फॉलो करने और ग्राहकों की शिकायतों का जिक्र होता है। अक्टूबर 2024 में DGCA की ओर से जारी आंकड़ों में इंडिगो भारत की सबसे पाबंद एयरलाइन है। कंपनी ने जनवरी से सितंबर 2024 तक 7.25 करोड़ यात्रियों को सफर कराया। 380 से अधिक विमान कंपनी के पास हैं और हर रोज 2000 से ज्यादा फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। कंपनी 85 से ज्यादा डोमेस्टिक और 30 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट की सर्विस लोगों को देती है।

यह भी पढ़ें:हवाई जहाज सीधी लाइन में क्यों नहीं उड़ते? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस

100. स्काई एक्सप्रेस
101. एयर मॉरीशस
102. टैरोम
103. इंडिगो
104. पेगासस एयरलाइंस
105. एल अल इजरायल एयरलाइंस
106. बुल्गारिया एयर
107. नोवेलेयर
108. बज
109. ट्यूनिसेयर

दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइंस

1. ब्रुसेल्स एयरलाइंस
2. कतर एयरवेज
3. यूनाइटेड एयरलाइंस
4. अमेरिकन एयरलाइंस
5. प्ले (आइसलैंड)
6. ऑस्ट्रियन एयरलाइंस
7. लॉट पोलिश एयरलाइंस
8. एयर अरेबिया
9. विडेरो
10. एयर सर्बिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें