सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन के खिलाफ केरल के फोर्ट कोच्चि थाने में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. डैरेन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर सांप्रदायिक नफरत फैलाने, भ्रामक दावे करने और सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश की. इस मामले पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कड़ा ऐतराज जताते हुए साफ चेतावनी दी है कि राज्य में नफरत फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए शमा मोहम्मद ने कहा, “मैं एक बात बिल्कुल साफ कर देना चाहती हूं कि केरल पूरी तरह सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष राज्य है. हमारे नेताओं ने भी दोहराया है कि कोई भी उपद्रवी या असामाजिक तत्व आकर यहां के माहौल को बिगाड़ नहीं सकता.”
यह भी पढ़ें : कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी मामले में हुआ गिरफ्तार
वीडियो में क्या थे दावे?
अमृत सिंह डैरेन ने फोर्ट कोच्चि के मशहूर ‘काशी आर्ट कैफे’ का दौरा किया और इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. वीडियो में उन्होंने दावा किया कि हिंदुओं के पवित्र शहर ‘काशी’ के नाम पर बने इस कैफे में बीफ परोसा जाता है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कैफे की आर्ट गैलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा/तस्वीर लगाई गई है. डैरेन ने इलाके की जनसांख्यिकी को लेकर भी कई टिप्पणियां कीं और दावा किया कि क्षेत्र में एक विशेष समुदाय का प्रभाव बढ़ रहा है.
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने स्पष्ट की स्थिति
विवादित वीडियो में ‘काशी’ कैफे को लेकर दिए गए बयानों पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया, “‘काशी’ एक जापानी शब्द है. इस आर्ट कैफे को करीब 30 साल पहले एक मलयाली और उनकी अमेरिकी पत्नी ने मिलकर शुरू किया था. यह विशुद्ध रूप से एक कलात्मक और सांस्कृतिक केंद्र है. लेकिन एक व्यक्ति आता है और इसे लेकर अनर्गल बातें गढ़ता है.”
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने राज्य के सामाजिक ताने-बाने का हवाला देते हुए कहा कि केरल में 4,000 से अधिक शाखाएं होने के बावजूद यहां की धर्मनिरपेक्षता कभी प्रभावित नहीं हुई. राज्य में हर समुदाय और धर्म के लोग बिना किसी मनमुटाव के शांति से रहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी मंदिर-मस्जिद के नाम पर तनाव पैदा करने की कोशिशें की गईं, लेकिन केरल की जनता ने कभी दंगे नहीं होने दिए.
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
3 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines