सिंगर अंकित बालियान के मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता और गोगी गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू को यूपी पुलिस की कस्टडी का डर सताने लगा है. हरियाणा की करनाल जिला जेल में बंद गैंगस्टर ने अपने वकील के जरिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है. गैंगस्टर ने खुद मांग की है कि ट्रांजिट के दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डाली जाएं.
क्या-क्या की मांग?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश उर्फ पप्पू ने हरियाणा के डीजीपी, करनाल जेल अधीक्षक, करनाल पुलिस और शामली पुलिस को भेजे गए पत्र में कई मांग की हैं. उसने कहा है कि ट्रांजिट के दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधी जाएं ताकि सुरक्षित कस्टडी बनी रहे. साथ ही करनाल जेल से निकलने से लेकर पुलिस वाहन में सफर और वापस जेल पहुंचने तक पूरे रास्ते की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की भी मांग की है.
यह भी पढ़ें : Ankit Baliyan की हत्या का मास्टरमाइंड कौन, आखिर क्या थी सिंगर के मर्डर की वजह?
इसके अलावा कहा है कि उसके वाहन के साथ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं. उसने इसके लिए अपने ऊपर पहले हुए हमलों और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व निर्देशों का हवाला दिया है. साथ ही जेल से पुलिस को सौंपे जाने और वापस जेल में दाखिल किए जाने का पूरा लिखित रिकॉर्ड दर्ज किए जाने की भी मांग की है.
गैंगस्टर को क्यों सता रहा डर?
शामली में सिंगर अंकित बालियान की एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान हत्या में शामिल शूटर मारे जा चुके हैं. पुलिस ने जेल में बंद राकेश उर्फ पप्पू को इस मर्डर की साजिश रचने का मुख्य आरोपी नामजद किया था. उस पर आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए ही इस मर्डर की योजना बनाई थी.
यह भी पढ़ें : कबड्डी प्लेयर भी रहे थे अंकित बालियान, शहर छोड़कर रह रहे थे गांव में; चुनाव लड़ने की थी तैयारी
इस मर्डर केस में शूटरों के एनकाउंटर के बाद से ही गैंगस्टर को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका सताने लगी. उसे इतना डर सता रहा है कि शामली पुलिस ने अभी तक औपचारिक रिमांड अर्जी दाखिल नहीं की है, उससे पहले ही गैंगस्टर ने यह पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है.
यह भी पढ़ें : अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर; शामली में पुलिस ने किया एनकाउंटर
बता दें, अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शार्प शूटर मोहित और सुमित को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया था. दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे.पुलिस ने घटनास्थल से तीन पिस्तौल, 26 कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक बैग, एक मोबाइल फोन और 5000 रूपये नगद बरामद किए.
संबंधित खबरें
गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
5 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
13 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines