Ankit Baliyan की हत्या का मास्टरमाइंड कौन, आखिर क्या थी सिंगर के मर्डर की वजह?

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Case: हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस केस के दो मुख्य शूटर्स को मार गिराया है. आइए जानते हैं कि मामले पर एसपी का क्या कहना है?

Ankit Baliyan

अंकित बालियान मर्डर केस में क्या बोले एसपी? image credit- instagram

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Case: हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुठभेड़ में इस केस के दो मुख्य शूटर्स को मार गिराया है. शामली में कोतवाली क्षेत्र में राज्य पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए. इस बीच अब इस मामले में एसपी का बयान भी आ गया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन

‘कोर्ट में गोली मारेंगे…’ गाना बना मर्डर की वजह

दरअसल, अंकित बालियान मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने इस हत्या की वजह और मास्टरमाइंड का खुलासा किया है. indiaexpress24 ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एसपी नरेंद्र प्रताप कह रहे हैं कि अपराधियों से विस्तार से बात हुई थी और उन्होंने बताया कि रोहनी में गोगी भाई की जो हत्या हुई थी कोर्ट में, उसके संबंध में अंकित बालियान ने गाना बनाया था ‘कोर्ट में गोली मारेंगे…’, हमने मना किया था कि इसको मत बनाओ, हम लोग अपमानित और बेइज्जत होते हैं, लेकिन अंकित नहीं माना. बाद में अंकित ने सफाई भी दी थी, लेकिन तबसे लोग पीछे लगे हुए थे.

विज्ञापन

हत्या का मास्टरमाइंड कौन?

एसपी ने आगे कहा कि दोनों शूटर जो आज मारे गए हैं, वो 20 तारीख को एक होटल में रुके थे. उसी होटल में इनका सीसीटीवी फुटेज, आधार कॉर्ड और पैन कॉर्ड भी है. हमने पूरे होटल की जांच की है. इसके बाद 26 तारीख को इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया. इस घटना का जो मास्टरमाइंड है, जिसने स्नैपचैट के जरिए ये पूरी घटना को अंजाम करवाया, वो राहुल उर्फ गोलू है और कुख्यात बदमाश है.

क्या बोले एसपी?

एसपी ने आगे कहा कि उसके ऊपर दो लोग जेल में बैठे हुए हैं. इनका जो डिजिटल काम संभालते हैं दो लोग, एक कनाडा में है और एक मॉन्टी मान है. ये लोग पोस्ट वगैरह देखते हैं. कुल मिलाकर ये एक बड़ा गैंग है. हमारी पुलिस ने अच्छा काम किया है और इस केस में बाकी जो लोग बचे हुए हैं उनकी पहचान हो गई है.

विज्ञापन

पुलिस कर रही अपना काम

एसपी ने कहा कि इस केस में सब हरियाणा के लोग थे. ये एक बड़ा गैंग है और इनके काम बटे हुए हैं. कौन क्या करेगा और कैसे क्या मैनेज होगा, सब इनका अलग-अलग काम है ये और ये एक पेशेवर गैंग है. पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही बाकी लोगों पर भी कार्रवाई कर ली जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ