MP Airport Update: मध्य प्रदेश में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, जानिए कहां-कहां शुरू होंगी नई उड़ानें और उज्जैन एयरपोर्ट का प्लान

New Airports in MP: मध्य प्रदेश में 5 नए एयरपोर्ट को मिली मंजूरी. जानिए सिंगरौली, उज्जैन एयरपोर्ट 2028 सिंहस्थ प्लान, भोपाल-रीवा-पटना-कोलकाता की 4 नई उड़ानों और UDAN योजना की पूरी रिपोर्ट.

Airport.jpg

केंद्र सरकार की लोकप्रिय उड़ान (UDAN) योजना को अगले 10 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत देश भर में 100 नए एयरपोर्ट बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है.

मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों और राज्य के विकास के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में 5 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. इसकी शुरुआत सिंगरौली से होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है.

विज्ञापन

इसके साथ ही, केंद्र सरकार की लोकप्रिय उड़ान (UDAN) योजना को अगले 10 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत देश भर में 100 नए एयरपोर्ट बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

भोपाल और जबलपुर से शुरू हुईं 4 नई उड़ानें

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 4 नई डायरेक्ट फ्लाइट्स की शुरुआत कर दी गई है. इससे यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा.

भोपाल से रीवा

विज्ञापन

भोपाल से पटना

रीवा से कोलकाता

विज्ञापन

जबलपुर से कोलकाता

इन नई उड़ानों से मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से और मजबूत हो गई है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कहां-कहां बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट?
राज्य में नागरिक उड्डयन सुविधाओं का विस्तार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं. ल‍िहाजा, मध्य प्रदेश में 5 नए एयरपोर्ट बनाने को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है. इस प्रोजेक्ट की शुरुआत सबसे पहले सिंगरौली (Singrauli) में एयरपोर्ट का निर्माण करके होगी और केंद्र सरकार ने राज्य को एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार होगा उज्जैन एयरपोर्ट
उज्जैन में आयोजित होने वाले भव्य सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) को ध्यान में रखते हुए उज्जैन एयरपोर्ट का काम तेजी से पूरा किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, उज्जैन एयरपोर्ट से जुड़ी सभी जरूरी वैधानिक और प्रशासनिक मंजूरियां 10 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी. इससे ये फायदा होगा क‍ि सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को हवाई यात्रा की सीधी सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन

क्या है उड़ान योजना और अगले 10 साल का बड़ा प्लान?
उड़े देश का आम नागरिक यानी UDAN (उड़ान) योजना की शुरुआत अक्टूबर 2016 में हुई थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे, दूर-दराज और पिछड़े इलाकों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ना है, ताकि आम नागरिक भी कम खर्च में हवाई सफर कर सके. सरकार ने इस योजना का विस्तार करते हुए अगले 10 सालों में देश भर में 100 नए एयरपोर्ट्स बनाने और चालू करने का लक्ष्य रखा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ