केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली. डाक के जरिए भेजी गई एक गुमनाम चिट्ठी में लिखा था कि चिराग पासवान को जल्द ही खूंखार आतंकवादियों द्वारा मार दिया जाएगा. धमकी सामने आने के बाद चिराग पासवान के कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मामले की गंभीरता से जांच कराने और उनकी सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग की है. चिराग पासवान के अतिरिक्त निजी सचिव आलोक कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंत्रालय को एक बिना सिग्नेचर वाला लिफाफा मिला था. इसे खोलने पर उसमें दो मोबाइल नंबरों के साथ एक धमकी भरा संदेश मिला. मैसेज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की हत्या की धमकी दी गई थी.
यह भी पढ़ें: NDA में आ गई दरार! चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी और उनके बेटे से मांगा इस्तीफा, लेकिन क्यों?
सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
आपको बता दें कि चिराग पासवान को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. उनके कार्यालय ने धमकी को गंभीर बताते हुए गृह मंत्रालय से पूरे मामले की गहन जांच कराने का अनुरोध किया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी भरा खत किस व्यक्ति या संगठन की ओर से भेजा गया है. चिट्ठी कहां से डाक के जरिए भेजी गई और उसमें दिए गए मोबाइल नंबरों का इस धमकी से क्या संबंध है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है. सुरक्षा एजेंसियां चिट्ठी के जरिए सुरागों के आधार पर धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.
पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है चिराग पासवान को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. जुलाई 2025 में सोशल मीडिया के जरिए उन्हें धमकी दी गई थी. यह मामला उस समय सामने आया था, जब उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला घोषित किया था. बताया गया था कि इंस्टाग्राम के एक अकाउंट के जरिए चिराग पासवान को धमकी दी गई. इसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता की ओर से पटना साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिराग पासवान एक केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले नेताओं में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी का इंस्टाग्राम मंत्र! मंत्रियों से बोले- रील्स बनाइए, जानिए उनकी कैबिनेट में किससे कितने फॉलोअर्स
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
38 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
41 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
5 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines