अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। इस यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है। इस यात्री के पासपोर्ट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पासपोर्ट के मुताबिक रमेश एक ब्रिटिश नागरिक है। वह लंदन में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। रमेश अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने के लिए गुजरात आए हुए थे। गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन ने उन्हें लंदन जाना था। प्लेन उड़ान भरने के बाद कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया, लेकिन रमेश की किस्मत अच्छी थी। इस हादसे में उनकी जान बच गई और बाकी सभी यात्रियों की मौत हो गई।
20 साल से लंदन में रह रहे हैं रमेश
बताया जा रहा है कि ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार पिछले करीब 20 साल से लंदन में रह रहे हैं। वह अपने भाई अजय कुमार के साथ भारत में गुजरात में कुछ रिश्तेदार से मिलने आए थे। रमेश की हादसे के बाद ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक वीडियो में रमेश मीडिया से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। रमेश ने बताया कि टेकऑफ के करीब एक एक मिनट बाद ही एक जोरदार धमाका हुआ। विमान कुछ देर हवा लड़खड़ाया और फिर जमीन पर गिर गया। इसके बाद वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गए।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया ने अमेरिका से खरीदे हैं 27 बोइंग ड्रीमलाइनर प्लेन, पहली बार हुआ हादसे का शिकार
आंख खुली तो चारों तरफ फैली थी लांशें
रमेश ने बताया कि जब उसकी आंख खुली तो चारों तरफ लाशें और मलबा फैला हुआ था। वह यह मंजर देखकर डर गया। किसी तरह खुद को संभाला और हिम्मत कर जलते हुए विमान के इमरजेंसी गेट को तोड़कर बाहर कूद गया। इस वजह से उसकी टांग में गंभीर चोट आई है। रमेश के चेहरे पर चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया CEO का आया बयान, जानें क्या बोले?
रमेश को भगवान ने बचाया
इस हादसे में बचे रमेश को देखकर हर कोई हैरान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में सब की जान चली गई, लेकिन रमेश बच गया। रमेश को भगवान ने बचाया है। भगवान ने उसे नया जीवन दिया है।
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 min agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
13 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
54 mins agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines