आंध्र प्रदेश में 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में जगन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी के सांसद मिधुन रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि सांसद पर जगन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आईए बताते हैं, सांसद मिधुन रेड्डी कौन हैं?
जानिए कौन हैं मिधुन रेड्डी?
मिधुन रेड्डी को पेड्डीरेड्डी वेंकट मिधुन रेड्डी के नाम से भी जाना जाता है। मिधुन राजमपेट लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह पिछले करीब दो बारी से राजमपेट लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जा रहे हैं। मिधुन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा में पैनल स्पीकर और लोकसभा में सदन के नेता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले एसआईटी टीम ने सांसद से कई घंटों तक पूछताछ की थी। इसके बाद शाम को विजयवाड़ा से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने सांसद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं सीपी मोइद्दीन? जिन पर लगा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप; NIA ने दायर की चार्जशीट
शराब नीति बनाने में निभाई अहम भूमिका
एसआईटी की जांच में पता चला है कि जगन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार में सांसद ने शराब नीति बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने शराब कंपनियों ने पैसा इकट्ठा कर उसे ट्रांसफर भी करवाया था। सांसद ने घोटाले नाम आने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद सांसद ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए समय मांगा, लेकिन इससे भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद जब शनिवार को सांसद विजयवाड़ा पहुंचे तो सात घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले INDIA की बड़ी बैठक, सदन में सरकार को घेरने की हुई तैयारी
कई लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रेड्डी से पहले, इस मामले में धनंजय रेड्डी, कृष्ण मोहन रेड्डी और बालाजी गोविंदप्पा समेत अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines