---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं सीपी मोइद्दीन? जिन पर लगा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप; NIA ने दायर की चार्जशीट

NIA Chargesheet Against CP Moideen: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को CPI (माओवादी) के एक बड़े नेता CP मोईदीन के खिलाफ एक्शन लिया है। मोईदीन उर्फ गिरीश के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की गई है।

---विज्ञापन---

NIA Chargesheet Against CP Moideen: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने CPI (माओवादी) के नेता CP मोईदीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट हैदराबाद की अदालत में दाखिल की गई है। इसमें मोईदीन पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), 1967 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मोईदीन पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसा गंभीर आरोप लगा है। NIA की जांच में सामने आया कि मोईदीन WGSZC में खास भूमिका निभा रहे थे।

कौन हैं CP मोईदीन?

जानकारी के मुताबिक, मोईदीन वेस्टर्न घाट्स स्पेशल जोनल कमेटी (WGSZC) में सचिव पद पर काम रहे थे। उन्होंने यह पद सितंबर 2023 में संबाला था। उस समय संजय दीपक राव इस पर थे, जिनकी गिरफ्तारी के बाद मोईदीन को यह जिम्मेदारी मिली। बता दें कि मोईदीन वह PLGA दस्तों की देखभाल का काम करते थे। इसमें वह नए लोगों की भर्ती करने के काम से लेकर अपनी माओवादी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन पर आरोप है कि केरल-कर्नाटक-तमिलनाडु बॉर्डर के इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजनाएं वही बनाते थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पहलगाम के ‘हत्यारों’ पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के इस आतंकी संगठन के सदस्य थे हमलावर

---विज्ञापन---

कब-कब लिया गया हिरासत में?

NIA ने जो प्रेस रिलीज जारी की है उसमें बताया गया कि मोईदीन को इसके पहले अगस्त 2024 में हिरासत में लिया गया था। उस समय उनको केरल पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं, जनवरी 2025 में NIA ने मोईदीन को ऑफिशियली गिरफ्तार किया। यह केस मूल रूप से तेलंगाना पुलिस ने दर्ज किय था। दरअसल, सितंबर 2023 में संजय दीपक राव को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद से ही यह मामला NIA के पास आ गया। दीपक राव के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। एजेंसी ने CPI (माओवादी) के नेटवर्क को खत्म करने के लिहाज से जांच को आगे बढ़ाया। ये सारी जानकारी एजेंसी ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: काैन है अब्दुल रहमान? जिस पर है भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारु हत्या का आरोप, कन्नूर एयरपोर्ट से पकड़ा

First published on: Jul 19, 2025 08:35 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola