Who is Sahil Kataria IndiGo in Hindi: इंडिगो की फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने पर जमकर बवाल मचा हुआ है। दिल्ली-गोवा इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) में करीब 13 घंटे की देरी के बाद एक शख्स ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया है। जिस शख्स ने अनूप कुमार नाम के पायलट को थप्पड़ जड़ा, उसका नाम साहिल कटारिया है। आखिर साहिल कौन है और क्या काम करता है, आइए जानते हैं…
खिलौने और स्टेशनरी की दुकान चलाता है साहिल कटारिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, साहिल कटारिया की उम्र 35 साल है। वह दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहता है। उसकी अमर कॉलोनी में खिलौने और स्टेशनरी की दुकान है। जानकारी के मुताबिक, साहिल कटारिया की हाल ही में शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ हनीमून पर गोवा जा रहा था। हालांकि फ्लाइट में करीब 13 घंटे की देरी हुई तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पायलट को थप्पड़ मार दिया।
इंडिगो फ्लाइट में थप्पड़ कांड के बाद साहिल का वीडियो वायरल हो गया। घटना के बाद तुरंत अधिकारी हरकत में आए और दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उसे प्लेन से उतार दिया। हालांकि बाद में वह माफी मांगता भी नजर आया।
जमानत पर रिहा
इसके बाद कटारिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर सीआरपीसी की धारा 41 के तहत कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि साहिल कटारिया केबिन क्रू के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से भड़क गया था। जब फ्लाइट में देरी होने लगी तो उसने अपना आपा खो दिया। हालांकि बाद में उसने और पत्नी माफी मांगते भी नजर आए। बता दें कि घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कई फ्लाइटें देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्री परेशान हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि किसी को भी दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है।
ये भी पढ़ें: IndiGo की फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़, रूस की महिला ने सुनाई आपबीती
ये भी पढ़ें: IndiGo पर केस करेंगे Ranvir Shorey, 10 घंटे तक हुई असुविधा पर भड़के एक्टर
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
31 mins ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
2 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
6 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
14 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
15 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
17 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines