कौन हैं साबू जैकब और ट्वेन्टी 20? BJP के गठबंधन से चर्चा में, केरल में पलटेंगे बाजी

BJP-Twenty20 Alliance: केरल की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. उद्योगपति साबू जैकब की Twenty20 पार्टी ने BJP के साथ गठबंधन कर लिया है. ये कदम 2026 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों के लिए चुनौती बन सकता है.

twenty20-BJP Alliance

Credit: Social Media

केरल की राजनीति में एक नया मोड़ आया है. साबू एम. जैकब की पार्टी Twenty20 ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन कर लिया है. इस फैसले को आने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इस फैसले से केरल में NDA को आने वाले विधानसभा चुनावों में फायदा हो सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ये गठबंधन दोनों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. साबू जैकब का कहना है कि उनका मकसद विकास, पारदर्शिता और बेहतर शासन है. वो चाहते हैं कि केरल की राजनीति में सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम नजर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन

साबू जैकब कौन हैं?

Twenty20 पार्टी के प्रमुख साबू जैकब केरल के जाने-माने उद्योगपति हैं. वो काइटेक्स ग्रुप (Kitex Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. ये कंपनी बच्चों के कपड़े बनाने के लिए देश और विदेश में मशहूर है. कारोबार के साथ-साथ साबू जैकब समाज सेवा से भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को देखते हुए पहले एक सामाजिक संगठन शुरू किया, जो बाद में Twenty20 पार्टी के रूप में राजनीति में उतरा. Twenty20 पार्टी की पहचान किझक्कंबलम पंचायत से बनी. साल 2015 के पंचायत चुनाव में पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद पार्टी ने आसपास के इलाकों में भी अपनी पकड़ बनाई. पार्टी ने सड़क, सफाई, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम किया. इसी वजह से आम लोग Twenty20 से जुड़ते गए.

BJP से गठबंधन क्यों अहम?

केरल में राजनीति लंबे समय से कांग्रेस (UDF) और वाम दलों (LDF) के बीच रही है. BJP को यहां अब तक बड़ी सफलता नहीं मिली. लेकिन Twenty20 के साथ आने से BJP को स्थानीय स्तर पर मजबूत समर्थन मिल सकता है. खासकर एर्नाकुलम जिले में इस गठबंधन का असर साफ दिख सकता है. इस गठबंधन से केरल में अब तीन तरफा मुकाबला देखने को मिल सकता है. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि ये कदम पारंपरिक पार्टियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ