दक्षिण भारत को आज 4 नई ट्रेनों की सौगात देंगे PM मोदी, तमिलनाडु में फूकेंगे चुनावी बिगुल

PM Modi kerala visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा के दौरान पीएम केरल में विकास की नई इबारत लिखेंगे, तो वहीं तमिलनाडु में चुनावी रैलियों के जरिए आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा और NDA के प्रचार अभियान का ‘शंखनाद’ करेंगे.

PM Modi

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी.

PM Modi kerala visit: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम और अन्य क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. राजधानी में एक आधुनिक डिजिटल डाकघर का उद्घाटन भी किया जाएगा. साथ ही, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के मकसद से तिरुवनंतपुरम में CSIR-NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखेंगे. यह केंद्र राज्य में उद्यमिता और नई तकनीक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगा. इसके अलावा रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पीएम 4 नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जो केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच सफर को किफायती और तेज बनाएंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए ‘पीएम स्वनिधि’ का अगला चरण

शहरी आजीविका को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित करेंगे. साथ ही, रेहड़ी-पटरी वालों के वित्तीय समावेशन के लिए पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे, जो उनके व्यापार को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे.

तमिलनाडु में चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

केरल के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु पहुंचेंगे, जहां वह चेंगलपट्टू के मदुरांतकम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा ने तमिलनाडु में एएमएमके (AMMK) और पीएमके (PMK) जैसे दलों को साथ लाकर अपनी स्थिति मजबूत की है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और एल. मुरुगन ने इस दौरे की तैयारियों की कमान संभाली है. अन्नाद्रमुक (AIADMK) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के अनुसार, मदुरांतकम की रैली राज्य की राजनीति में ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगी. इस रैली में करीब 5 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ