केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. सीनियर IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. यह बदलाव उस समय हुआ है जब बोर्ड के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और सरकार ने इसकी खरीद प्रक्रिया की जांच के आदेश दे दिए हैं. लोखंडे से पहले 1996 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल सिंह ने CBSE चेयरमैन के रूप में बोर्ड की समग्र जिम्मेदारी संभाली थी. अब उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है.
कौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम?
कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा मंजूर आदेश के मुताबिक, 2001 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम अब एडिशनल सेक्रेटरी के रैंक में CBSE की कमान संभालेंगे. इससे पहले वे गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे. लोखंडे प्रशांत सीताराम केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अब उन्हें देशभर के स्कूल शिक्षा और बोर्ड परीक्षाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
यह भी पढ़ें: वरुण भारद्वाज को नियुक्त किया गया सचिव; केंद्र का बड़ा फैसला
OSM विवाद के बीच हुआ बदलाव
यह प्रशासनिक फेरबदल CBSE के OSM सिस्टम को लेकर उठे विवाद के बीच हुआ है. छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद सरकार ने OSM सेवाओं की खरीद और उसके संचालन की जांच का आदेश दिया है. क्षमता निर्माण आयोग की चेयरपर्सन एस राधा चौहान की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो एक माह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
नए सेक्रेटरी की भी नियुक्ति
सरकार ने CBSE के नए सेक्रेटरी के रूप में वरुण भारद्वाज को भी नियुक्त किया है. 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी वरुण भारद्वाज वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में डायरेक्टर के पद पर थे. उन्हें सितंबर 2027 तक CBSE में यह जिम्मेदारी दी गई है. उनसे पहले 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता सचिव के पद पर नियुक्त थे, जिनका तबादला कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जॉइन करेंगे सोनम वांगचुक? सपोर्ट में जारी किया वीडियो
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
12 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines