Richest Lok Sabha Candidate in Phase-2: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण का मतदान हो चुका है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। आंध्रप्रदेश में भी चौथे चरण में 13 मई को विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा की 25 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए नामांकन जमा कराने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है। इस बीच गुंटूर से टीडीपी के उम्मीदवार पेम्मासामी चंद्रशेखर ने नामांकन दाखिल किया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार वे अब तक देश के सबसे अमीर उम्मीदवार है। उनके पास 5,785 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
NRI डाॅक्टर से नेता बने डाॅ. शेखर का परिवार गुंटूर जिले के बुर्रिपोलम में रहता है। यहां से उनके पिता नरसरावपेट चले गए जहां उन्होंने एक होटल चलाया। वहीं शेखर ने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से MBBS किया। इसके बाद वे मास्टर की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए।
अमेरिका की कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदार हैं डाॅ. शेखर
अमेरिका में मेडिकल लाइसेंसिंग परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने के बाद उन्होंने सामान्य चिकित्सा में प्रैक्टिस की। जानकारी के अनुसार डाॅ. शेखर की अधिकांश संपत्ति अमेरिका में है। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार साल 2012-13 में उनकी आय 3.68 लाख रुपए थी। इसी साल उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 605 करोड़ रुपए कमाए। डाॅ. शेखर और उनकी पत्नी एक कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदार हैं।
जानकारी के अनुसार डाॅ. शेखर 2014 से ही गुंटूर सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। गुंटूर सीट से दो बार के सांसद गल्ला जयदेव के राजनीति छोड़ने के बाद टीडीपी ने उन्हें इस सीट से प्रत्याशी बनाया है।
आध्रंप्रदेश में त्रिकोणीय मुकाबला
बता दें कि आंध्रप्रदेश में भाजपा और टीडीपी गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं वाईएसआर कांग्रेस और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला को पार्टी में शामिल कराकर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चुनाव में दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण की पार्टी जन कल्याण पार्टी भी मैदान में है। उन्होंने भाजपा और टीडीपी के साथ गठबंधन किया है।
ये भी पढ़ेंः कितने अमीर हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? कहां से ले रखा है कर्ज?
संबंधित खबरें
आज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
27 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
5 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines