Who is Odisha New Cm Mohan Charan Majhi: ओडिशा में आज मोहन चरण माझी नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। ओडिशा को 24 साल बाद कोई आदिवासी सीएम मिला है। माझी से पहले हेमानंद बिस्वाल आखिरी आदिवासी सीएम थे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे होगा। समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे।
मोहन माझी क्योंझर जिले के रायकोड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बीजद की मीण माझी को 11 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया। इससे पहले वे 3 बार विधायक रह चुके हैं। माझी उसी समुदाय से आते हैं जिस समुदाय से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आती हैं। माझी ने छोटी सी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए आदिवासी समुदाय के लिए कुछ करने की ठान ली थी। राजनीति में आने से पहले उन्होंने आरएसएस द्वारा संचालित शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक के तौर पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने वकालत भी की। माझी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बतौर सरपंच की। इसके बाद वे 1997 में पहली बार विधायक बने। माझी इसके बाद भाजपा के आदिवासी मोर्चा के सचिव बने। 2019 में पार्टी ने उनको विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया। 2005 से 2009 तक की बीजद-भाजपा की गठबंधन सरकार में माझी मुख्य उप सचेतक रह चुके हैं।
माझी के लिए बंगला तलाश रहा विभाग
2004 में अपना आखिरी चुनाव जीते माझी ने विधायक के तौर पर 2019 में एक बार फिर वापसी की। माझी तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि विधायक बनने के बाद जब उन्हें आवास अलाॅट नहीं हुआ तो उन्हें फुटपाथ सोना पड़ा इस दौरान उनका मोबाइल भी चोरी हो गया। ऐसे में अब राज्य का सामान्य प्रशासन विभाग अभी भी सीएम के लिए बंगले की तलाश में जुटा है क्योंकि निवर्तमान सीएम नवीन पटनायक पिछले 24 सालों से राजधानी भुवनेश्वर के निजी आवास में रहते हैं।
विधानसभा से हुए थे निलंबित
भाजपा के पहले आदिवासी सीएम मोहन चरण माझी का विवादों से भी नाता रहा है। उन्हें पूर्व स्पीकर प्रमिला मलिक ने दलित विधायक मुकेश महालिंग के साथ निलंबित कर दिया था। माझी पर आरोप था कि उन्होंने मुकेश के साथ मिलकर दाल खरीद घोटाले के विरोध में मुट्ठी भर दाल फेंक दी थी। 2022 में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कुछ खनन माफियाओं से जान का खतरा है। पिछले साल उन पर हमला भी हुआ। क्योंझर में कुछ मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर बम फेंके थे। इस हमले में माझी बाल-बाल बच गए थे।
ये भी पढ़ेंः लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने नए आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ, रह चुके हैं सेना की उत्तरी कमान के कमांडर
ये भी पढ़ेंः ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी कौन? 4 बार के आदिवासी MLA, एक बार जानलेवा हमला
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines