लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने नए आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ, रह चुके हैं सेना की उत्तरी कमान के कमांडर
Lieutenant General Upendra Dwivedi Becomes New Army Chief Of Staff: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के नए प्रमुख होंगे। अभी तक ये सेना के वाइस चीफ थे। वाइस चीफ बनने से पहले वह सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल थे, जो कि एक बेहद महत्वपूर्ण पद माना जाता है। सेना में उत्तरी कमान का काम पाकिस्तान और चीन से लगते बॉर्डर की सुरक्षा करना है। इसके अलावा इस कमान की जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में भी अहम भूमिका रहती है।
Edited By Gaurav Pandey

Lieutenant General Upendra Dwivedi