कौन हैं नीरज डांगी, जिन्हें सोनिया गांधी ने बनाया कांग्रेस का व्हिप? जानें क्या होता है इस नेता का काम

राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी ने संसद के उच्च सदन में पार्टी का व्हिप नियुक्त किया है. जानिए कौन हैं नीरज डांगी, उनका राजनीतिक सफर क्या रहा है और संसद में ‘व्हिप’ का पद इतना अहम क्यों माना जाता है.

Neeraj Dangi, Congress Whip Rajya Sabha, What is Whip in Parliament, Congress News, Rajasthan Politics
विज्ञापन

राज्यसभा में विधायी कामकाज को सुचारू रूप से चलाने और पार्टी अनुशासन को बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए ‘व्हिप’ नियुक्त किया है. पार्टी हाईकमान और शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरते हुए डांगी अब सदन के भीतर पार्टी के निर्देशों को लागू कराने की अहम भूमिका निभाएंगे. नीरज डांगी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में महासचिव और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य रह चुके हैं. जून 2020 में कांग्रेस ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा था और उनके निष्ठावान कार्य को देखते हुए 2026 में उन्हें दोबारा राज्यसभा सदस्य चुना गया.

हिरासत से रिहा होते ही राहुल गांधी ने रखीं 4 शर्तें, वीडियो में बताया-PM आवास के बाहर क्यों किया प्रदर्शन?

विज्ञापन

कौन हैं नीरज डांगी?

नीरज डांगी राजस्थान कांग्रेस का एक जाना-माना चेहरा हैं और वर्तमान में राज्य से राज्यसभा सांसद हैं. पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात की जाए तो नीरज डांगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय दिनेश डांगी के पुत्र हैं. राजनीति में आने से पहले नीरज डांगी ने एनआईटी कर्नाटक से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर इंजीनियरिंग
की डिग्री हासिल की है. नीरज डांगी पिछले दो दशकों से अधिक समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
क्या होता है ‘व्हिप’ और क्या है इसका काम?

संसदीय लोकतंत्र में ‘व्हिप’ का पद बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. राजनीतिक दल अपने सांसदों या विधायकों में अनुशासन बनाए रखने और सदन में पार्टी की रणनीति को लागू कराने के लिए व्हिप नियुक्त करते हैं. व्हिप का मुख्य काम सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है. जब भी सदन में कोई महत्वपूर्ण विधेयक पास होना होता है या वोटिंग की नौबत आती है तो व्हिप जारी कर पार्टी के सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया जाता है.

व्हिप का सबसे प्रमुख काम यह देखना होता है कि पार्टी के सभी सदस्य दल की अधिकृत नीति के अनुसार ही मतदान करें. इसके अलावा सदन के भीतर पार्टी के सदस्यों के आचरण को नियंत्रित करना और उन्हें फ्लोर मैनेजमेंट की जानकारी देना भी इनकी जिम्मेदारी होती है.
यदि कोई सांसद पार्टी द्वारा जारी ‘थ्री-लाइन व्हिप’ का उल्लंघन करता है, तो दल-बदल विरोधी कानून के तहत उसकी सदस्यता तक समाप्त की जा सकती है. नीरज डांगी की इस नियुक्ति को संगठन में उनके बढ़ते कद और पार्टी नेतृत्व के उन पर गहरे विश्वास के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ