हिरासत से रिहा होते ही राहुल गांधी ने रखीं 4 शर्तें, वीडियो में बताया-PM आवास के बाहर क्यों किया प्रदर्शन?

Rahul Gandhi Congress protest: NEET-UG मामले और छात्रों के मुद्दों को लेकर दिल्ली में भारी सियासी घमासान मचा हुआ है. राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संसद में चर्चा से भाग रही थी, इसलिए मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा.

Rahul Gandhi, NEET UG, Dharmendra Pradhan, Congress protest, Delhi Police
विज्ञापन

Rahul Gandhi Congress protest: NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं और छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर देश की राजधानी में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया. हिरासत से रिहा होने के बाद राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पीएम आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन की वजह बताई और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला.

‘सरकार संसद में चर्चा को तैयार नहीं थी’

राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर 20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुई घटनाओं पर सदन में चर्चा कराने की मांग की थी. राहुल का आरोप है कि स्पीकर ने सरकार से अनुमति लेने की बात कही, जिससे यह साफ हो गया कि सरकार छात्रों के मुद्दों पर बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं रखती. इसी वजह से विपक्ष ने छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन करने का फैसला किया.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं 4 प्रमुख शर्तें

  • इस्तीफे की मांग: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें.
  • कार्रवाई हो: जिन पुलिसकर्मियों या अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ मारपीट और बदसलूकी की है, उन पर सख्त एक्शन लिया जाए.
  • केस वापस हों: आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और मुकदमे वापस लिए जाएं.
  • संसद में बहस: संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर तुरंत विस्तृत चर्चा कराई जाए.

सोनिया गांधी भी पहुंचीं थाना

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए नेताओं को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन और कुछ को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मंदिर मार्ग पुलिस थाने पहुंचीं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ