दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit के दौरान शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस नेता नरसिम्हा यादव का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, जिसके बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर नरसिम्हा यादव कौन हैं. चलिए इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.
ये भी पढ़ें: AI समिट में यूथ कांग्रेस ने क्यों किया था शटलेस प्रदर्शन? हिरासत में कई कार्यकर्ता
कौन हैं नरसिम्हा यादव?
नरसिम्हा यादव इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. वो लंबे समय से युवा राजनीति में एक्टिव हैं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को संगठन और सरकार के सामने उठाते रहे हैं. बेरोजगारी, शिक्षा, निजीकरण और नई तकनीकों के सामाजिक प्रभाव जैसे विषय उनकी राजनीति के केंद्र में रहे हैं. युवा कांग्रेस में उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में है. वो छात्र आंदोलनों और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में लगातार शामिल होते रहे हैं. नरसिम्हा यादाव का मानना है कि देश में बनाई जा रही नीतियों में युवाओं की भागीदारी जरूरी है, खासकर तब जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें रोजगार के फॉर्म को बदल रही हैं.
AI समिट में किया प्रदर्शन
AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का आरोप था कि सरकार AI को बढ़ावा देने की बात तो कर रही है, लेकिन इससे नौकरियों पर पड़ने वाले असर को लेकर कोई ठोस रोडमैप नहीं है. इसी मुद्दे को उठाने के लिए नरसिम्हा यादव और उनके साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया. हंगामे के दौरान हालात बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने हस्तक्षेप किया और नरसिम्हा यादव समेत कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. पुलिस का कहना था कि बिना इजाजत प्रदर्शन किया गया, जबकि यूथ कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध बताया.
ये भी पढ़ें: AI Summit में पहुंचे कांग्रेसी, टी-शर्ट उतारकर किया हंगामा, BJP ने बताया ‘शर्मनाक’
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
36 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines