AI समिट में यूथ कांग्रेस ने क्यों किया था शर्टलेस प्रदर्शन? हिरासत में कई कार्यकर्ता

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और 4 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.

AI Summit Congress Protest

Credit: News24

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI समिट के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. दिल्ली पुलिस ने मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. इनमें कृष्णा हरि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव,बिहार प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार और राष्ट्रीय समन्वयक नरसिम्हा यादव का नाम शामिल है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ये भी जांच कर रही है कि इतने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद ये लोग अंदर कैसे पहुंचे. शुरुआती जांच में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ये प्रदर्शन पहले से प्लान किया गया था और इसमें किसी बड़ी साजिश की भूमिका तो नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा में चूक की भी समीक्षा की जा रही है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बाकी संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है. जरूरत पड़ने पर और लोगों से पूछताछ भी की जाएगी.

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी ने AI समिट में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा. बीजेपी का कहना है कि ये सब राहुल गांधी के इशारे पर किया गया. बीजेपी ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश की इमेज को खराब करना चाहती है. बीजेपी ने कांग्रेस को भारत विरोधी बताया. बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से ये पूछना चाहते हैं कि क्या उन्होंने देश की इज्जत से खेलने के लिए कोई सीक्रेट डील साइन की है. वहीं, यूथ कांग्रेस का कहना है कि ये प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार के तहत किया गया था. संगठन का दावा है कि वो युवाओं की आवाज उठाने के लिए शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे.

विज्ञापन

क्या बोले संबित पात्रा?

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये पूरा षड्यंत्र राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने मिलकर रचा था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कहने पर जो किया है, उसका आक्रोश भारत के जेन-जी में है. संबित पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में अपना रजिस्ट्रेशन कराया और फिर अंदर जाकर टॉपलेस होकर प्रदर्शन करने लगे, ये प्रयोग है सहयोग नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ