कौन हैं नंदन नीलेकणि, जिनकी अगुवाई में हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन, क्या होगा काम?

who is Nandan Nilekani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है. यह कमेटी देश में पारदर्शी और तकनीक-आधारित परीक्षा व्यवस्था तैयार करने के लिए अहम सिफारिशें देगी. जानिए कौन हैं नंदन नीलेकणि और क्यों PM मोदी ने उन पर जताया भरोसा.

who is Nandan Nilekani
विज्ञापन

Who is Nandan Nilekani : देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक-संचालित बनाने की दिशा में PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की. इस उच्चस्तरीय समिति की कमान टेक दिग्गज और इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है. PM मोदी ने सोशल मीडिया पर दिए संदेश में कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है. पेपर लीक जैसी धांधली में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और तेज सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट भी बनाए गए हैं. हालांकि, भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्रणाली में बुनियादी सुधार आवश्यक हैं, ताकि तकनीक का अधिकतम उपयोग कर इसे पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके.

देश में हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन, PM मोदी ने वीडियो मैसेज में किया ऐलान

विज्ञापन

कौन हैं नंदन नीलेकणि?

नंदन नीलेकणि भारतीय आईटी उद्योग का एक जाना-माना नाम हैं. नीलकेणि ने 1981 में नारायण मूर्ति और अन्य साथियों के साथ मिलकर आईटी कंपनी ‘इंफोसिस’ की शुरुआत की थी. भारत की बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली ‘आधार’ (UIDAI) को धरातल पर उतारने का पूरा श्रेय नंदन नीलकेणि को ही जाता है. वे 2009 से 2014 तक UIDAI के पहले अध्यक्ष रहे. यूपीआई (UPI), फास्टैग और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में उनकी तकनीकी दूरदर्शिता का बड़ा योगदान रहा है. आईआईटी बॉम्बे से पढ़े नीलकेणि को भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ सम्मान से नवाजा जा चुका है.

टास्क फोर्स का क्या होगा काम?

नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनी यह कमेटी परीक्षा में धांधली रोकने, प्रश्नपत्र सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर काम करेगी. इस टास्क फोर्स में इसरो (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं. टास्क फोर्स अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर परीक्षा सुधार लागू किए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ